Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या हिंडनबर्ग रिपोर्ट के पीछे Congress का हाथ? बीजेपी ने क्यों कहा- कांग्रेस की शैली में रचा गया झूठ है

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक बात स्पष्ट है कि हिंडनबर्ग द्वारा सेबी पर किये गये हमले में कांग्रेस गलत उद्देश्य और लक्ष्यों के साथ एक साझेदार है.

Hindenburg Report

राजीव चंद्रशेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, बीजेपी.

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट आने के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “एक बात स्पष्ट है कि हिंडनबर्ग द्वारा सेबी पर किये गये हमले में कांग्रेस गलत उद्देश्य और लक्ष्यों के साथ एक साझेदार है. इसका लक्ष्य दुनिया की सबसे मजबूत वित्तीय प्रणालियों में से एक को अस्थिर करना, बदनाम करना और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था यानी भारत में अराजकता पैदा करना है. इसमें कोई संदेह नहीं है.”

यह कांग्रेस शैली में रचा गया झूठ है- बीजेपी

उन्होंने आगे कहा, “मैंने पूरी रिपोर्ट पढ़ी है. इसमें कोई ठोस सबूत नहीं है. यह कांग्रेस शैली में रचा गया झूठ है, जिसे कुछ तथ्यों के साथ जोड़ दिया गया है और जिसका मकसद नियामक को बदनाम करना और निवेशकों के लिए बाजार में अराजकता और नुकसान पैदा करना है जिससे निवेशकों को नुकसान हो. वे बाजार में जारी तेजी को रोकना चाहते हैं.”

यह भी पढ़ें- सेबी चीफ पर लगाए गए आरोपों के बीच अडानी समूह ने दी प्रतिक्रिया, कहा- माधबी पुरी बुच के साथ कोई कमर्शियल कनेक्शन नहीं

उन्होंने आगे कहा, “पिछले 10 साल में पीएम मोदी ने भारत के वित्तीय क्षेत्र का पुनर्निर्माण किया है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. यहां तक कि जब अमेरिका में बैंक विफल हो रहे हैं और बाजार ढह रहे हैं, तब भी भारतीय बैंक और बाजार बढ़ते जा रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की मदद से कई वैश्विक ताकतें भारत के उत्थान को धीमा करना या रोकना चाहती हैं. हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे.”

यह भी पढ़ें- Hindenburg Research: हिंडनबर्ग के आरोपों को सेबी चीफ ने किया खारिज, माधबी पुरी बुच बोलीं- छवि खराब करने की कोशिश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital