सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
डल लेक में हादला, 5 हाउस बोट जलकर खाक
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर की मशहूर डल झील में शनिवार को भयंकर आग लग गई. हाउस बोट में आग लगने से यह भयंकर हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई. हालांकि हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आ पायी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आग किस वजह से लगी. वहीं हादसे में हाउस बोट पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. इसके साथ ही करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
जानकारी के मुताबिक, एक हाउस बोट में लगी आग ने अपनी चपेट 5 बोटों को ले लिया है. गनीमत रही कि वहां लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं मृतकों की पहचान की जा रही है.
लोकप्रिय में डल झील में आग की इस घटना से हर कोई सकते में हैं. अधिकारियों ने बताया है कि घाट संख्या 9 के पास से जले हुए शवों को बरामद कर लिया गया है. 2 शव की पहचान हो चुकी है. जबकि तीसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है. बरामद हुए दो शवों में से एक महिला का है तो दूसरा शव पुरुष का है. खबरों के मुताबिक, घटना में मरे हुए लोग बांग्लादेश के पर्यटक बताय जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Ayodhya Deepotsav 2023: राममय हुई अयोध्या… एक साथ जले 22.23 लाख दीये, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पांच हाउस बोट में आग लगने की इस घटना ने कई झोपड़ियों को भी अपने लपते में ले लिया. लाग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौक पर पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया.
श्रीनगर के कमिश्नर एजाज असद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही SDRF, कश्मीर पुलिस और दमकल विभाग की टीम हरकत में आई. घटनास्थल पर पहुंच कर तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. अधिकारी ने बताया कि हाउसबोट में बैठे पर्यटकों और निवासियों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…