Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand: गिरिडीह में तलाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Giridih: गिरिडीह के हंडादीह गांव की पांच बच्चियां पचम्बा के बुढ़वाआहार तलाब में कर्मा पूजा का पूजन समारगी बहाने और स्नान करने गई हुई थी और तलाब पानी से लबाबाब भरा था.

तलाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत

Jharkhand: झारखंड में गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के हंडाडीह में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में एक साथ चार बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई थी. अब इसमें दो लड़कियों के नाम सामने आ गए हैं. मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 साल की बेटी संध्या कुमारी और 15 साल की दिव्या कुमारी शामिल हैं. हालांकि दो और बच्चियों के नाम फिलहाल सामने नहीं पाए हैं. बता दें कि वहीं इस हादसे में पूजा कुमारी नाम की एक बच्ची अपने आप को किसी तरह बचाने में कामयाब हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक, हंडादीह गांव की पांच बच्चियां पचम्बा के बुढ़वाआहार तलाब में कर्मा पूजा का पूजन समारगी बहाने और स्नान करने गई हुई थी और तलाब पानी से लबाबाब भरा था. इस दौरान पांचों लड़कियों गहरे पानी में डूबने लगी.

चार बच्चियों को डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जब तक लड़कियों के बचाने की आवाज लोगों तक पहुंची तब तक चार बच्ची डूब चुकी थीं. इस दौरान किसी तरह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली और वे स्थानीय लोगों परिजनों के साथ तालाब पहुंचे. इसके बाद पांचों लड़कियों को तलाब से निकाल अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक बच्ची का इलाज चलता रहा. इस दौरान उसके परिजन भी वहां पहुंच गए.

यह भी पढ़ें-  MP Election: चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका, पूर्व MLA ममता मीणा ने छोड़ी पार्टी, सिंधिया के समर्थक भी दे चुके हैं इस्तीफा

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुशार दो मृत बच्ची दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी थी। और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital