देश

Karnataka Election: “कांग्रेस हार के डर से ओछी बातें कर रही है, जनता सिखाएगी सबक”, जूनियर खड़गे के ‘नालायक’ वाले बयान पर भड़के CM बोम्मई

Karnataka: जैसे-जैसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव पास आ रहा है, वैसे-वैसे राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. बीते दिन सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के बेटे और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे (Priyank Kharge) ने प्रधानमंत्री को नालायक बता दिया, जिसके बाद से प्रदेश में सियासत अपने चरम पर है. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता विधानसभा चुनाव हारने के डर से ओछी बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने मोदी को ‘निकम्मा’ करार दे दिया. लेकिन जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देगी.

सीएम बोम्मई ने कृष्णराज से बीजेपी उम्मीदवार श्रीवत्स के पक्ष में एक चुनावी रैली करते हुए कहा कि मैसूर एक ऐतिहासिक, विरासत और विश्व प्रसिद्ध शहर है और बीजेपी पिछले तीन दशकों में मजबूत रही है.

‘विपक्षी दल हताशा की ओछी राजनीति कर रहे हैं’

सीएम ने कहा कि हम डबल इंजन सरकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक वोट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन विपक्षी दल, हताशा में ओछी टिप्पणी कर रहे हैं और नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं. लोग उन्हीं को वोट देंगे, जिन्होंने उनके लिए काम किया है.” उन्होंने आगे कहा कि मैसूर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैसूर और उसके नागरिकों से प्यार करते हैं. पीएम ने योग दिवस मनाने के लिए मैसूर को चुना. जो लोग मोदी से प्यार करते हैं, उन्हें श्रीवत्स को वोट देना चाहिए.

यह भी पढ़ें-  Weather Update: देश में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-NCR सहित 13 राज्यों में आंधी-बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

‘कांग्रेस हताशा में 10 किलो मुफ्त चावल दे रही है’

बोमवाज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हताशा में कांग्रेस 10 किलो मुफ्त चावल की गारंटी दे रही है, लेकिन यह बीजेपी के पूर्व सीएम येदियुरप्पा के शासन के दौरान दिया गया था. कांग्रेस सरकार ने मात्रा घटाकर पांच किलो कर दी. बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ वोट के लिए मतदाताओं को धोखा दे रहे हैं.

प्रियांक खड़गे ने क्या कहा था ?

प्रियांक खड़गे (priyank kharge) ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, “जब आप गुलबर्गा आए, तो आपने बंजारा समुदाय को चिंता न करने के लिए कहा. आपने उन्हें कहा कि दिल्ली में बनारस का बेटा बैठा हुआ है.” जूनियर खड़गे ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताया. लेकिन बेटा अगर ऐसा नालायक है तो घर कैसे चलेगा? खुद को बंजारा समुदाय का बेटा बताकर उन्होंने बंजारा समुदाय के लिए आरक्षण की समस्या खड़ी कर दी है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

22 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

56 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago