खेल

IPL 2023: ये लड़ाई पुरानी है… कोहली और गौतम गंभीर के बीच क्यों हुई तीखी बहस? अफगानी खिलाड़ी है इस ‘जंग’ की वजह, Video में देखें…

Virat Kohli vs Gautam Gambhir, IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच राइवलरी तो पुरानी है. जब ये दो दिग्गज आमने-सामने हो मामला गंभीर होना लाजमी है. वो साल 2013 था, जब पहली बार ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल मैच के दौरान एक दूसरे से भिड़े थे. अब चलिए हम आपको साल 2023 में इसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाते हैं, जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले के बाद हुआ. पर, इस लड़ाई में एक कैरेक्टर का नाम और जुड़ रहा है.

मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच जमकर हुआ विवाद

एक लो स्कोरिंग मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज की. पूरे मैच में विराट कोहली एग्रेसिव नजर आए और इसके बाद मैदान पर कोहली की बहसबाजी जमकर देखने को मिली और इसका शिकार लखनऊ के खिलाड़ी और उसके मेंटॉर गंभीर बने. हालांकि, इस बार गंभीर और लड़ाई की वजह कोई और खिलाड़ी रहा.

ये है मामला

मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं. कोहली भी लखनऊ के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे. कोहली और गंभीर ने हाथ मिलाया और इस दौरान गंभीर गुस्से में नजर आए. उन्होंने अंपायरों से हाथ मिलाने के बाद गुस्से में कुछ कहा भी. इसके बाद कोहली ने नवीन उल हक से हाथ मिलाया और कुछ कहते हुए आगे निकल गए. नवीन ने पलटकर जवाब दिया. कोहली ने भी जवाब दिया और नवीन पलटकर कोहली की तरफ आए. इस बीच ग्लेन मैक्सवेल ने नवीन को रोक अलग कर दिया और कोहली आगे बढ़ गए.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मैच के दौरान केएल राहुल अचानक मैदान में दर्द से तड़पने लगे, ये वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कोहली के पास फिर मेयर्स आए और कुछ बातें करने लगे, लेकिन तभी गंभीर आए और मेयर्स को खींचकर ले गए. फिर कोहली आगे बढ़ गए और डुप्लेसी के साथ बात करने लगे. इस दौरान वह दूर से ही गंभीर से कुछ बात कर रहे थे और कुछ इशारे कर रहे थे. गंभीर भी उनकी बातों का जवाब दे रहे थे. गंभीर इस दौरान बेहद गुस्से में नजर आए. केएल राहुल ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन कोहली के बुलाने पर गंभीर उनके पास गए.

इन दोनों के बीच फिर बात हुई और इस दौरान दोनों टीमों के सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ी भी वहां मौजूद थे. केएल राहुल, लखनऊ के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा विजय दहिया, डुप्लेसी, मैक्सवेल ने दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया.

कोहली-गंभीर को मिली सजा, अफगानी खिलाड़ी भी नपा

इस मामले में IPL की ओर से बड़ा एक्शन हुआ है. बहरहाल, इस मामले में IPL ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है. विराट और गंभीर दोनों ही लोग आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट 2.21 के लेवल 2 के दोषी पाए गए हैं. दोनों ही लोगों ने अपने अपराध को मान लिया है.  वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के नवीन उल हक (Naveen-Ul-Haq) की भी 50 फीसदी मैच फीस कट गई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago