देश

Kerala: ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत भारतीय नौसेना और NCB को बड़ी कामयाबी, 12 हजार करोड़ का ड्रग्स किया जब्त, पाकिस्तान से है कनेक्शन

Operation Samudragupta: भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. केरल तट पर जहाज से लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का लगभग 2,500 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग जब्त किया गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को कहा है कि उसने भारतीय जल क्षेत्र से लगभग 2,500 किलोग्राम उच्च शुद्धता मेथम्फेटामाइन जब्त किया है, जिसकी कीमत 12,000 करोड़ रुपये है.

साथ ही एनसीबी ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है. एक संयुक्त अभियान के दौरान भारतीय नौसेना और एनसीबी अधिकारियों ने इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है. एनसीबी के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिलने के बाद भारतीय अधिकारी अलर्ट पर थे. इनपुट के आधार पर एक जहाज की पहचान की गई और भारतीय नौसेना द्वारा उसे रोका गया.

‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत मिली कामयाबी

टीम ने ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत ड्रग्स का परिवहन करने वाले एक ‘मदर शिप’ को रोका. इसके बाद संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा. ऑपरेशन का उद्देश्य अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाली ड्रग्स की समुद्री तस्करी का मुकाबला करना है. दक्षिणी मार्ग से ड्रग्स की तस्करी के संबंध में पिछले 18 महीनों में एनसीबी द्वारा यह तीसरी महत्वपूर्ण जब्ती है.

एनसीबी के अनुसार, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग पर हेरोइन और अन्य ड्र्ग्स की समुद्री तस्करी से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले खतरे के मद्देनजर, जनवरी 2022 में एनसीबी के डीजीपी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन समुद्रगुप्त लॉन्च किया था.

यह भी पढ़ें- Maharashtra में हिंसक झड़प, पथराव के बाद गाड़ियों को लगाई आग, धारा 144 लागू, Video Viral

इनपुट के आधार पर चलाया गया अभियान

एक अधिकारी ने कहा कि निरंतर खुफिया कलेक्शन और विश्लेषण के परिणामस्वरूप एक अत्यधिक संभावित मार्ग की पहचान की गई थी. सूचना को भारतीय नौसेना के साथ साझा किया गया था और एक भारतीय नौसेना जहाज को आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था. इसी इनपुट के आधार पर नौसेना की ओर से समुद्र में जा रहे एक बड़े जहाज को रोका गया.

अधिकारी ने आगे बताया कि जहाज से संदिग्ध मेथमफेटामाइन की कुल 134 बोरियां बरामद की गईं और एक व्यक्ति को पकड़ा गया है. शक है कि पकड़ा गया व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक हो सकता है. वह एक स्पीड बोट पर था और उस पर ड्रग्स लदा हुआ था. मदर शिप से जब्त किए गए सभी सामान को कोच्चि लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

1 hour ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

1 hour ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

2 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

3 hours ago