रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
Maharashtra News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू होने से पहले रविवार 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना (शिंदे गुट) जॉइन कर ली. मिलिंद महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे हैं. उनके पिता मुरली देवड़ा दिग्गज कांग्रेसी थे.
आज शिंदे गुट वाली शिवसेना का हिस्सा बनने के बाद मिलिंद देवड़ा ने कहा, “ये मेरे लिए बेहद भावुक दिन है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा. आज मैं शिव सेना में शामिल हो गया…”
मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा, “मुझे सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं कि मैंने कांग्रेस पार्टी से अपने परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता क्यों तोड़ा…मैं सबसे चुनौतीपूर्ण दशक के दौरान पार्टी के प्रति वफादार रहा…यदि कांग्रेस और उद्धव ठाकरे ने रचनात्मक, सकारात्मक सुझावों और योग्यता, क्षमता को महत्व दिया होता तो आज एकनाथ शिंदे और मैं यहां नहीं होते. एकनाथ शिंदे को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा, मुझे एक बड़ा निर्णय लेना पड़ा…”
बता दें कि आज मिलिंद देवड़ा रविवार 14 जनवरी को करीब 3 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पहुंचे थे. यहीं वे शिवसेना में शामिल हुए. शिवसेना में शामिल होने के बाद मिलिंद ने कहा— “जो पार्टी सुझाव देती थी कि देश को आगे कैसे ले जाया जाए, अब उसका एक ही लक्ष्य है कि पीएम मोदी जो भी कहते और करते हैं उसके खिलाफ बोलना. कल को अगर पीएम मोदी ये कह दें कि कांग्रेस एक बहुत अच्छी पार्टी है, तो कांग्रेस इस बयान का भी विरोध करेंगे.”
मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में कहा, “मैं नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं करता. मैं लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं, लोगों को गाली देने, नकारात्मक राजनीति करने में मैं विश्वास नहीं करता. जिनके पास कोई एजेंडा, कोई कार्यक्रम नहीं है देश को आगे बढ़ाने के लिए वे नकारात्मक बातें करते रहें.”
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…