Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, CJP से जुड़ा है पूरा मामला

Naimisha Pradhan Instagram controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने लगातार ट्रोलिंग के बीच अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटा लिया है. विदेश में LLM की पढ़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ा, वहीं कई लोगों ने परिवार को राजनीति से दूर रखने की अपील की.

Naimisha Pradhan Instagram controversy

Naimisha Pradhan Instagram controversy

Naimisha Pradhan Instagram controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना और ट्रोलिंग के बीच अपना इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल हटा लिया है.हाल के दिनों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी विदेश में पढ़ाई को लेकर कई पोस्ट और वीडियो साझा किए जा रहे थे.इस दौरान कुछ यूजर्स ने उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने यह भी कहा कि राजनीतिक विवाद में परिवार के सदस्यों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

विदेश में पढ़ाई को लेकर शुरू हुआ विवाद

सोशल मीडिया पर नैमिषा प्रधान की अमेरिका में पढ़ाई को लेकर चर्चा तेज हो गई.बताया जा रहा है कि उन्होंने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित एक विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉज (LLM) की पढ़ाई पूरी की थी.विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने यह डिग्री वर्ष 2023 में हासिल कर ली थी. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी विदेश में शिक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए पोस्ट किए.वहीं, कुछ लोगों ने संबंधित विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी टिप्पणी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें: NTPC Vindhyachal Road Issue: गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने खुद भरी सड़क, चंदा जुटाकर की मरम्मत; प्रबंधन पर उठे सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स दो भाग में बंटा

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि यदि अन्य भारतीय छात्रों के पास भी पर्याप्त संसाधन और आर्थिक क्षमता होती, तो वे भी उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख करते. वहीं, दूसरी ओर कई यूजर्स ने इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणियों का विरोध किया.उनका कहना था कि किसी राजनीतिक या नीतिगत मुद्दे पर सवाल सरकार या संबंधित मंत्री से पूछे जाने चाहिए, न कि उनके परिवार के सदस्यों को विवाद में घसीटा जाना चाहिए.

धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी.उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार युवाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि संसद में NEET और छात्रों से जुड़े अन्य विषयों पर सरकार चर्चा करने को तैयार है.फिलहाल, नैमिषा प्रधान द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है, जबकि कई लोग सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्तियों के परिवारों को राजनीतिक विवादों से दूर रखने की अपील भी कर रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital