देश

बाढ़-भूस्खलन से तबाह केरल के Wayanad पहुंचे PM Modi, पीड़ितों से की मुलाकात; देखें Video & PHOTOS

PM Narendra Modi Wayanad Visit Photos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (10 अगस्त) को केरल में बाढ़-भूस्खलन से तबाह हुए वायनाड पहुंचे. कन्नूर से उड़ा उनका हेलिकॉप्टर सुबह 11:15 बजे वायनाड के ऊपर उड़ता देखा गया, इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. पीड़ितों से मिलते समय पीएम मोदी भावुक हो गए.

उन्होंने X.com पर कहा— “हम इस दुखद घड़ी में वायनाड और केरल के लोगों के साथ खड़े हैं. और, हम इस चुनौती से निपटने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन देते हैं.

भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से प्रभावित इलाके का मुआयना करते पीएम

पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के जिस हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे, वो कलपेट्टा में उतरा था. पीएम वहां सबसे पहले जी.वी.एच.एस. स्कूल वेल्लारमाला गए. उस स्कूल में 582 स्टूडेंट्स थे, जिनमें से 27 भूस्खलन के दौरान लापता हो गए.

वायनाड में तबाह हुए स्कूल के बच्चों से मिलते पीएम

भूस्खलन से बर्बाद हुए स्कूल में पीएम मोदी ने 15 मिनट बिताए. वहां उन्होंने केरल के सीएम विजयन और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से पूछा कि कितने बच्चों ने अपने परिवार को खोया है. वे उन बच्चों के परिजनों से भी मिले.

आपदा से जिन लोगों के घर-बार नष्ट हो गए, उनसे पीएम ने मुलाकात की.

पीड़ितों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी कुछ इस तरह भावुक हो गए. उन्होंने वायनाडवासियों को दिलासा दी. उनसे कहा कि सरकार आपका ख्याल रखेगी. तात्कालिक रूप से सैकड़ों करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मुहैया भी करा दी गई है.

पीड़ितों को सांत्वना देते पीएम

कलपेट्टा से पीएम मोदी सड़क के रास्ते भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में गए और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

आपदा प्रभावित इलाकों का पीएम ने हवाई सर्वेक्षण किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने राहत शिविरों और अस्पतालों में पीड़ितों से मुलाकात की. इस दौरान बच्चे-बच्चियों को प्यार से दुलारा.

पीएम ने राहत शिविरों और अस्पताल का दौरा किया. वहां वे कई बच्चों से मिले.

बच्ची को दुलारते पीएम
आपदा के बाद का दृश्य. अधिकारियों ने पीएम मोदी को नुकसान के बारे में बताया.
पीएम मोदी ने हवाई सर्वे के दौरान वो जगह देखी, जहां से 30 जुलाई की रात तबाही शुरू हुई थी.
आपदा के बाद राहत एवं बचाव टीमों ने भारी मशीनरी के जरिए भूस्खलन से प्रभावित इलाके को समतल किया. यहां पहले घर-मकान थे.

प्रधानमंत्री के वायनाड दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार (9 अगस्त) को केरल सरकार ने पुनर्वास और राहत-बचाव के काम के लिए केंद्र से 2,000 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद मांगी थी.

वायनाड में तबाही का एक दृश्य

अब प्रधानमंत्री मोदी वायनाड में केरल के सीएम पिनाराई और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. जहां उन्हें हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जरूरी जानकारी दी जाएगी. पीएम के साथ वायनाड गए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी बैठक में शामिल होंगे. शाम में मोदी कन्नूर लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

33 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

54 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago