Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, कल से तीन दिन तक हो सकती है बारिश, बादल छाए रहने की उम्मीद

राजधानी में रविवार को दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई. फिर भी उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

Weather Update

देश की राजधानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिल रहा है. लेकिन लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक देखने को मिला है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. इसके बाद मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तीन दिन दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.

दिल्ली में 25 जुलाई से होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 25 जुलाई से मानसून ट्रफ की शुरूआत हो सकती है. साथ ही उत्तरी दिशा की ओर बढ़ेगा और दो से तीन दिनों में सामान्य स्थिति में पहुंचने की उम्मीद की गई है. मानसून ट्रफ के कारण हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी वर्षा होने की संभावना है. वहीं दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI का सर्वे शुरू, कोर्ट में 4 अगस्त तक देनी है रिपोर्ट

राजधानी के कई जगहों पर हुई बारिश

वहीं कल दोपहर दिल्ली के कई ईलाकों जैसे पूसा में 6.5 मिलीमीटर, लोधी रोड में एक मिलीमीटर और सफदरजंग में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई. वहीं वर्षा के बाद तेज धूप भी देखने को मिली है.

 हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही

मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण एयर इंडेक्स में थोड़ा सुधार हुआ और रविवार को एनसीआर में सभी जगहों पर हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रैणी में रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी रहेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital