Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sanatan Dharma: ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती’- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sanatana Dharma Row: सनातन धर्म पर की गई विपक्षी दलों के नेताओं की टिप्‍पणियों को देश के रक्षा मंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. राजनाथ ने अभी कहा, ‘हमारा सनातन धर्म शाश्वत है. इसे दुनिया की कोई भी शक्ति नष्ट नहीं कर सकती है.

Defence Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rajnath singh on Sanatana Dahrma: विश्‍व की सबसे प्राचीन जीवन-पद्धति ‘सनातन धर्म’ को मिटाने के विपक्ष नेताओं के विवादास्‍पद बयानों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को करारा जवाब दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती.’

राजनाथ सिंह ने आज यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है यानी पूरी दुनिया हमारा परिवार है. बकौल राजनाथ, ”सनातन धर्म शाश्वत है. दुनिया की कोई भी शक्ति इसे नष्ट नहीं कर सकती है.”

‘सनातन धर्म पर विवादित बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण’

राजनाथ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सनातन धर्म पर की गई विपक्षी दलों के नेताओं की टिप्‍पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ऐसी है कि जब घर में हमारी माताएं-बहने आटा सानती हैं और अगर पास से कोई चींटी गुजरती है, तो वह उसे आटा का एक छोटा सा हिस्सा दे देती है.

 

स्टालिन ने कहा था- सनातम धर्म को खत्म कर देना चाहिए

गौरतलब हो कि कांग्रेस की अगुवाई में बने I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल कई पार्टियों के नेता हिंदू, हिंदुत्‍व और सनातन धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं. तमिल नाडु के मुख्‍यमंत्री और उनके बेटे स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया और कोरोनावायरस से कर दी थी, उसने कहा था कि सनातन धर्म को पूरी तरह खत्‍म कर देना चाहिए. इसी तरह कांग्रेस के भी कई नेताओं ने बुरी टिप्‍पणियां की हैं.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का नेता अजय राय बोला- “हमसे बड़ा धार्मिक आपकी पार्टी में कोई नहीं…आप खुद दया के पात्र हैं…”, केशव प्रसाद मौर्य पर किया पलटवार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital