Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Noida: जंग का मैदान बनी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर चले लात घूंसे, Video Viral

Noida: पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत नहीं मिली है. वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा दिया है.

Noida

यूनिवर्सिटी में जमकर चले लात घूंसे (फोटो ani)

Galgotias University: पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटीज में एक के बाद एक मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं. इससे पहले एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) में मारपीट का वीडियो सामने आया था और अब ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच कॉलेज के अंदर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कोतवाली दनकौर पुलिस का कहना है कि इस मामले की शिकायत नहीं मिली है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा दिया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक करवाई करने की बात कर रही है.

एक छात्र को जमीन पर गिरा गिराकर पीटा

छात्रों के बीच मारपीट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और दोनों ही वीडियो में दो गुटों में जमकर मारपीट हो रही है, कुछ छात्र मिलकर एक छात्र को जमीन पर गिराकर मारपीट कर रहे हैं. वहां काफी संख्या में छात्र तमाशबीन बने हुए है. इसके अलावा दूसरे वीडियो में छात्रों के बीच में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं. इस बीच यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने मारपीट का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

हालांकि यह वीडियो तीन दिन पुराना है और सीनियर और जूनियर छात्र के बीच लिफ्ट के इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ था जो बाद मारपीट में बदल गया. बता दें कि दोनों गुटों को इस तरह लड़ता देख ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई यूनिवर्सिटी नहीं, जंग का मैदान हो.

यह भी पढ़ें-  Bihar: JDU नेता कैलाश महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत, बदमाशों ने बीच बाजार घटना को दिया अंजाम

प्रशासन ने दोनों गुटों को समझाकर कराया समझौता

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर प्रभारी का कहना है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सी ब्लॉक में फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्रों के बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो मारपीट में बदल गई. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा छात्रों को शांत करा दिया गया था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital