Categories: देश

INDIA Alliance LOGO: गठबंधन ‘INDIA’ को मिलेगा ‘प्रतीक चिन्ह’! मुंबई बैठक में मिलेंगे 80 से ज्यादा नेता, और बढ़ा सकता है कुनबा

Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ मजबूती के साथ तैयारी करता हुआ नजर आ रहा है. गठबंधन दलों की तीसरी बैठक महाराष्ट्र के मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हो सकती है. इसको लेकर तैयारियां भी जोरो शोरो से चल रही हैं. वहीं न्यूज एजेंसी भाषा के सुत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को अपना प्रतीक चिह्न (LOGO) मिल सकता है. सूत्रों ने कहा कि कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. फिलहाल मौजूदा समय में 26 दल इस समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

सुत्रों के मुताबिक, गठबंधन के प्रतीक चिह्न का अनावरण एक सितंबर को होने वाली बैठक से पहले ही किया सकता है. इस विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी.

ग्रैंड हयात होटल में होगा रात्रिभोज

जानकारी के मुताबिक पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के 31 अगस्त को शाम छह बजे से पहले मुंबई पहुंचने की उम्मीद है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. इसके बाद अगले उसी जगह पर बैठक होगी और फिर बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का विवादित बयान, बोले- मैं तो कहता हूं राहुल गांधी को डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए

कांग्रेस कराएगी लंच

कांग्रेस पार्टी की राज्य और मुंबई इकाइयों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अशोक चव्हाण सहित महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता यह सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म स्तर की योजना में लगे हुए हैं कि बैठक सफल हो. बैठक के लिए सभी नेता तैयारियों के तहत नियमित बैठकें कर रहे हैं. रविवार को हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़, मिलिंद देवड़ा और नसीम खान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नरेंद्र वर्मा समेत अन्य शामिल हुए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

10 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

10 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

53 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago