Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Parliament Updates: लोकसभा में पास होने के बाद भारी विरोध के बीच 'VB–G RAM G' बिल राज्यसभा में भी पास हो गया है. इस तरह से आधी रात को 'मननरेगा' बना 'VB–G RAM G' बन गया. अब इसपर राष्ट्रपति के साइन होने बाकी हैं.

दिल्ली-NCR समेत समूचा उत्तर भारत इस समय शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है. विजिबिलिटी घटने से ट्रेनें और गाड़ियाँ प्रभावित हुई हैं, वहीं पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है.

कर्नाटक की राजनीति में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने गुरुवार को तीखा पलटवार किया.

PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान दौरा पूरा कर भारत वापसी की. उन्हें ओमान के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा गया. दौरे के दौरान भारत-ओमान के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर अहम समझौते हुए.

आज लोकसभा में VB-G RAM G बिल पास हो गया. विपक्ष के सांसदों ने खूब हंगामा किया और बिल की कॉपी फाड़ दी. मगर, सरकार कामयाब रही, अब यह बिल MGNREGA की जगह लेगा, जो ग्रामीण रोजगार की गारंटी देता है.

टीएमसी विधायक मदन मित्रा के 'भगवान राम मुसलमान थे' वाले बयान पर बंगाल में सियासी संग्राम छिड़ गया है. भाजपा ने इसे सनातन धर्म का अपमान और तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है.

ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने इसे भारत-ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताते हुए ओमान की सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया.

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में एक बंद मकान से पति-पत्नी के 15 दिन पुराने शव मिलने से सनसनी फैल गई. लकवाग्रस्त पति और मानसिक रूप से बीमार पत्नी घर में अकेले रहते थे.

भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाएगा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा व निवेश आकर्षण को मजबूत करेगा. यह समझौता भारत के निर्यात विविधीकरण और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती देगा.

PM Modi Oman visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मस्कट में भारत-ओमान व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) दोनों देशों के संबंधों को आने वाले दशकों तक नई दिशा देगा और व्यापार व निवेश को मजबूती प्रदान करेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital