Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी के आरोपों और कांग्रेस के 10 सवालों ने सियासी माहौल गरमा दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर कथित नकदी मिलने की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष जाने को कहा है.

बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, "कल हमारे प्रतिनिधिमंडल को विदेश सचिव ने जानकारी दी और श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में हमारा प्रतिनिधिमंडल आज रात यूएई के लिए रवाना हो रहा है.

तमिलनाडु सरकार ने केंद्र पर समग्र शिक्षा योजना के तहत 2,291 करोड़ रुपये रोकने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में बकाया राशि जारी करने और तीन भाषा फॉर्मूला थोपने के प्रयास का विरोध किया गया है.

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत 7 के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर 2 जुलाई से राऊज एवेन्यू कोर्ट में रोजाना सुनवाई होगी. कोर्ट में ईडी ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार अली खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. कोर्ट ने हरियाणा डीजीपी को 24 घंटे में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया.

पीएम मोदी वडोदरा में एक किलोमीटर का लंबा रोड शो भी करेंगे. रोड शो के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, और वहां से दाहोद के लिए रवाना हो जाएंगे.

Tesla CFO Vaibhav Tneja: भारत के वैभव तनेजा को टेस्ला में सीएफओ बनने के बाद 2024 में 1150 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला जिससे वो दुनिया के सबसे महंगे फाइनेंस अफसर बन गए.

श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में जांच एजेंसी की छापेमारी की गई. दोनों कॉलेज एक ट्रस्ट द्वारा संचालित हैं, जिसका स्वामित्व परमेश्वर के परिवार के पास है.

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूस के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ने सबसे बड़ा कबूलानामा किया है. उसने दानिश से मोहब्बत और पाकिस्तान से वापसी तक का पूरा सच बताया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital