PM Modi UK visit, PM Modi Maldives visit, India-UK Comprehensive Strategic Partnership, UK-India FTA, trade and defence talks, PM Modi Keir Starmer meeting, PM Modi King Charles III, India-Maldives economic cooperation, maritime security partnership, Maldives 60th Independence Day, PM Modi diplomatic tour July 2025.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 26 मई को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी सबसे पहले वडोदरा पहुंचेंगे, जहां पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तहत हजारों की संख्या में महिलाएं पीएम मोदी का स्वागत करेंगी. स्वागत करने वाली करीब 25 हजार महिलाएं एक ही ड्रेस कोड में होंगी. ये नजारा काफी अद्भुत होने वाला है.
PM Modi करेंगे रोड शो
पीएम मोदी वडोदरा में एक किलोमीटर का लंबा रोड शो भी करेंगे. रोड शो के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, और वहां से दाहोद के लिए रवाना हो जाएंगे. दाहोद में पीएम मोदी लोकोमोटिव रोलिंग वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे और 2 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
अहमदाबाद भी जाएंगे PM Modi
पीएम मोदी दाहोद से कार्यक्रम में शामिल होने बाद अहमदाबाद पहुंचेंगे. यहां पर पीएम मोदी एयरपोर्ट से गांधीनगर के इंदिरा ब्रिज तक भव्य रोड शो में शामिल होंगे. इस रोड शो में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी दिखाई जाएगी, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइलें और सेना के शौर्य को भी दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज : पीएम मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भुज एयरबेस का कर सकते हैं दौरा
पीएम मोदी अगले दिन, यानी कि 27 मई को कच्छ के भुज का दौरा करेंगे. यहां पीएम मोदी वायुसेना स्टेशन भी जा सकते हैं. पीएम मोदी भुज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


