डॉ. संजय निषाद आज करेंगे प्रेस वार्ता, इलेक्ट्रो होम्योपैथी को उत्तर प्रदेश में मान्यता दिलाने पर होगा जोर
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद आज लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगे, जहां वे इलेक्ट्रो होम्योपैथी को उत्तर प्रदेश में मान्यता दिलाने की मांग को लेकर मीडिया को संबोधित करेंगे.
निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय कुमार का बड़ा बयान: पाकिस्तान की कायराना हरकत का मिलेगा करारा जवाब, POK भी लेंगे वापस
डॉ. संजय कुमार निषाद ने पाकिस्तान की कायराना हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उसके टुकड़े होंगे और भारत पीओके वापस लेगा. मोदी सरकार पर जताया भरोसा.
अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ में कोयला ढोने के लिए पहला हाइड्रोजन ट्रक किया तैनात
शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाले इस ट्रक का इस्तेमाल गारे पेल्मा III ब्लॉक से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित बिजली संयंत्र तक कोयला ले जाने के लिए किया जाएगा.
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत को 14 मई 2025 से राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है. यह नियुक्ति विधि और न्याय मंत्रालय की अधिसूचना के माध्यम से की गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट खाने के बिल पर सेवा शुल्क वसूली के खिलाफ याचिका पर 23 मई को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट 23 मई को सेवा शुल्क (सर्विस टैक्स) वसूली के खिलाफ रेस्तरां और होटलों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने ग्राहकों से जबरन सेवा शुल्क वसूली पर रोक लगाई थी.
सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने हाईकोर्ट का किया रुख, फोन को लेकर की ये खास अपील
हिज्ब-उल-मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने टेलीफोन सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सराय काले खां में तहबाजारी हटाने पर रोक से किया इनकार, कहा- RRTS जनहित परियोजना है
दिल्ली हाईकोर्ट ने आरआरटीएस परियोजना के तहत सराय काले खां में तहबाजारी हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि यह एक जनहित बुनियादी ढांचा परियोजना है और अस्थायी ढांचे विकास में बाधा नहीं बन सकते.
PM Modi की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह, एनएसए, CDS और तीनों सेना प्रमुख हुए शामिल
पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से पीएम आवास पर मुलाकात की थी. अजीत डोभाल ने पड़ोसी देश के साथ पैदा हुए तनाव और उससे निपटने के मुद्दे पर पीएम से चर्चा की.
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या मामले में 6 आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी किया, पढ़ें क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हत्या मामले में छह आरोपियों को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी कर दिया. ज्यादातर गवाह अपने बयानों से मुकर गए, जिससे आरोपियों पर दोष सिद्ध नहीं हो पाया.
India Pakistan War: 7 मई को पाकिस्तान में भारतीय हमलों में ढेर हुए टॉप आतंकियों के नाम व डिटेल्स सामने आए
India Pakistan War: 7 मई को भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में सटीक हमले कर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुख्यात आतंकियों का खात्मा किया.







