पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 25,753 नियुक्तियां रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती को रद्द करने के कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को "पूरी तरह दूषित" करार दिया और सीबीआई जांच जारी रखने का आदेश दिया.
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, सुधार की आवश्यकता जताई
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वक्फ बोर्ड सिर्फ मुकदमेबाजी का अड्डा बन चुका है, इसमें सुधार की आवश्यकता है. तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भत्ता दिलाने की बात भी दरकिनार हुई है.
आतिशी और संजय सिंह को आपराधिक मानहानि मामले में राहत, कोर्ट ने समन जारी करने से किया इनकार
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा दायर मानहानि शिकायत पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी करने से इनकार कर दिया.
लालू यादव की तबीयत में नहीं हुआ सुधार, पटना के पारस अस्पताल से Delhi AIIMS में भर्ती कराए गए
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण पहले उनका इलाज पटना में हुआ, लेकिन स्थिति स्थिर न होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया.
तेलंगाना CM के बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा-संविधान का मजाक बनाकर रख दिया है
सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना में बीआरएस विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे दल बदल विरोधी कानून का उपहास बताया और विधानसभा स्पीकर द्वारा याचिकाओं पर देरी को लेकर सवाल उठाए.
Waqf Amendment Bill: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में पेश किया वक्फ संशोधन बिल, सच्चर कमेटी का किया जिक्र
वक्फ संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन करने की अपील करता हूं."
Madhavpur Ghed Fair 2025: गुजरात में भव्य आयोजन, उत्तर-पूर्वी राज्यों की ऐतिहासिक सहभागिता
माधवपुर घेड़ मेला 2025, 6 से 10 अप्रैल तक गुजरात में भव्य रूप से आयोजित होगा, जिसमें उत्तर-पूर्वी राज्यों की संस्कृति, खेलकूद, हस्तकला और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव की झलक मिलेगी.
Waqf Amendment Bill: संसद में वक्फ विधेयक को जबरन पारित किया गया, यह संविधान पर सीधा हमला है- सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार की कई योजनाओं को एनडीए सरकार ने नए रूप में पेश कर अपनी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया है.
क्या वजीरपुर के एक स्कूल की जमीन पर मस्जिद या दुकानों का अतिक्रमण है? दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD को दिए जांच के आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी को निर्देश दिया कि वह वजीरपुर के एक स्कूल की जमीन पर मस्जिद या दुकानों के अतिक्रमण की जांच करे और छात्रों, विशेषकर लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे.
खेल महासंघों में कलह पर दिल्ली हाई कोर्ट की चिंता, BFI से हल निकालने को कहा
दिल्ली हाई कोर्ट ने खेल महासंघों में लगातार बढ़ रहे आंतरिक विवादों पर चिंता जताई और कहा कि यह खेलों के हित में नहीं है. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) की चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोर्ट ने पक्षकारों से समाधान निकालने को कहा और चेतावनी दी कि ऐसी कलह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का कारण बन सकती है.







