बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अखिलेश सिंह की जगह राजेश कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
चुनावी साल में कांग्रेस ने बिहार में बड़े बदलाव किए हैं. अखिलेश सिंह को पद से हटाकर राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कृष्णा अल्लावरु को प्रभारी नियुक्त किया गया है.
महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी का संबोधन ऐतिहासिक और असाधारण: सुधांशु त्रिवेदी
प्रधानमंत्री मोदी का महाकुंभ पर लोकसभा में दिया गया संबोधन ऐतिहासिक और असाधारण था, जिसने भारतीय संस्कृति की महानता और समाज की एकता को दर्शाया.
ईडी की जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर कार्रवाई, बेंगलुरु में 8 जगहों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने George Soros से जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु में आठ ठिकानों पर छापेमारी की है.
बिल्डर-बैंक गठजोड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्नेशन, कहा जो दोषी है, वो धरती के नीचे भी जा छिपे तो ढूंढ निकालेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए बिल्डर-बैंक गठजोड़ पर चिंता जताई और कहा कि वह सीबीआई जांच सुनिश्चित करेगा. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त कर रिपोर्ट मांगी और दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की.
प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त 17 डॉक्टरों पर यूपी सरकार का शिकंजा
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले 17 डॉक्टरों पर कार्रवाई की शुरुआत की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
साकेत कोर्ट से मेधा पाटकर को मिला बड़ा झटका, दिल्ली LG के खिलाफ मानहानि मामले में नए गवाह पेश करने की अर्जी खारिज
Medha Patkar On LG VK Saxena: साकेत कोर्ट ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को मानहानि के मामले में नए गवाह को पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि यह मांग सुनवाई में देरी करने की मंशा से की गई है, जबकि मामला 24 वर्षों से लंबित है.
AgustaWestland Case: तिहाड़ जेल अधिकारियों ने क्रिश्चियन मिशेल को किसी छूट का हकदार मानने से किया इनकार
AgustaWestland Case: तिहाड़ जेल अधिकारियों ने अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल किसी भी छूट का हकदार नहीं है, क्योंकि वह दोषी नहीं ठहराया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने CBI मामलों की जांच में देरी पर केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और सीवीसी से जुड़े मामलों की जांच में देरी पर केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त करने पर विचार करने की बात कही और याचिकाकर्ता ने जांच की समयसीमा तय करने की मांग की.
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा के बाद शिविरों का जायजा लेने जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के 6 जज
सुप्रीम कोर्ट के छह जजों का एक प्रतिनिधिमंडल 22 मार्च को मणिपुर में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों का दौरा करेगा, ताकि कानूनी और मानवीय सहायता को मजबूत किया जा सके.
Noida International Airport: हर दिन 10 लाख का जुर्माना, लेकिन उड़ान में अभी भी देरी
Noida International Airport भारत के सबसे बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है, लेकिन इसके संचालन में लगातार देरी हो रही है.







