Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल भेंट किया और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गितिलिपि गांव में आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई. बच्चे पुआल में खेल रहे थे, आग लगने से घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अमेरिकी इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड इस समय भारत दौरे पर हैं, उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती राजनीतिक अशांति और 'इस्लामी आतंकवाद' से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को उजागर किया.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड के साथ बैठक में खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.

संभल जिले के वारिस नगर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और 34 मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है. डीएम ने अवैध कब्जों की जांच के निर्देश दिए, FIR दर्ज करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने ऑरोविले टाउनशिप परियोजना को बड़ी राहत दी. एनजीटी के आदेश को रद्द कर दिया, जिससे अब विकास कार्यों पर कोई रोक नहीं होगी.

कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में महिला सुरक्षा और मनरेगा को लेकर सरकार पर तंज कसा. उनके मजेदार अंदाज में उठाए गए सवालों ने सत्ता और विपक्ष दोनों को हंसी का कारण बना दिया.

मुरादाबाद में कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने राहुल गांधी और संजय राउत पर देश तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

सुप्रीम कोर्ट ने भारत के खेल संघों को लेकर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये बीमार संगठन हैं. कोर्ट ने खेल संघों में पारदर्शिता और निष्पक्षता की आवश्यकता जताई और सख्त कदम उठाने की बात की.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को नीतीश कटारा हत्या मामले में दोषी सुखदेव पहलवान द्वारा रिहाई की मांग को लेकर दायर याचिका पर कोर्ट के आदेश का पालन नही करने पर कोर्ट ने दिल्ली के गृह विभाग के प्रिंसीपल सेक्रेटरी को अवमानना नोटिस जारी किया है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital