Ashwini Vaishnaw ने IIT Madras की हाइपरलूप सुविधा का किया दौरा, छात्रों से की मुलाकात
रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw ने चेन्नई में आईआईटी मद्रास की हाइपरलूप सुविधा का दौरा किया. उन्होंने उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी पर काम कर रहे स्टार्टअप और शक्ति माइक्रोप्रोसेसर परियोजना से जुड़े छात्रों से मुलाकात की.
कोई इस देश में औरंगजेब की कब्र का महिमामंडन करने की कोशिश करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा: CM देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिवंडी के शिवक्षेत्र मराडे पाडा में आयोजित एक भव्य समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तिपीठ) का लोकार्पण किया.
बिहार की कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं, कहा- जंगलराज में नहीं होतीं थीं ऐसी घटनाएं
राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "यह मंगलराज है, लेकिन जंगलराज में ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं. दारोगा की हत्या नहीं होती थी.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल गेट्स से की मुलाकात, कृषि और ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि अनुसंधान और टेक्नोलॉजी में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला. उन्होंने जीईएस फाउंडेशन के साथ सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, विशेष रूप से डिजिटल कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और जलवायु-लचीली खेती पर ध्यान केंद्रित किया.
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात भूमि आवंटन मामले में प्रदीप शर्मा की जमानत याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने भुज जिले में भूमि आवंटन में अनियमितताओं के मामले में प्रदीप शर्मा की जमानत याचिका खारिज की. उन पर बाजार मूल्य से कम दर पर भूमि आवंटित करने का आरोप है.
सुप्रीम कोर्ट ने सीएजी की नियुक्ति प्रक्रिया में सीजेआई को शामिल करने पर सरकार से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने सीएजी की नियुक्ति में सीजेआई को शामिल करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा. याचिका में स्वतंत्र पैनल का गठन करने की मांग की गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में जातीय हिंसा पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए कमेटी का कार्यकाल 31 जुलाई तक बढ़ाया. यह कमेटी मुआवजा और जांच की निगरानी कर रही है.
तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
जगदम्बिका पाल ने कहा कि समिति द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, इस बिल का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
‘जीएसटी, टीडीएस, लेबर सेस…बिजली बिल और स्टांप शुल्क’, राम मंदिर ट्रस्ट ने सरकार को दिया 396 करोड़ का टैक्स
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य लगभग 96 फीसदी पूरा हो चुका है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी जानकारी दी है.
आरजी कर रेप मामला: SC ने पीड़िता के माता-पिता की ओर से दायर अर्जी का किया निपटारा
कोलकाता के आरजी कर रेप और हत्या मामले में पीड़िता के माता-पिता की ओर से दायर अर्जी का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है, साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की अनुमति दे दी है.







