Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर के ऐतिहासिक जलमहल झील की दुर्दशा पर चिंता जताई है और नगर निगम को फटकार लगाई है. कोर्ट ने नाइट मार्केट और वेंडिंग गतिविधियों पर रोक लगाते हुए 7 मार्च को अगली सुनवाई तय की है.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में तीन अलग-अलग मामलों में 15 बांग्लादेशी घुसपैठियों और पांच भारतीय दलालों को हिरासत में लिया है. इस घटना में 13 बांग्लादेशी - तीन महिलाएं, तीन पुरुष और सात बच्चे - पकड़े गए.

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे मरम्मत कार्य के लिए 1 मार्च से 15 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी.

हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं में नकलविहीन परीक्षा के दावों की पोल खुल गई है. लगातार दो दिन में पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी में है.

Naxals Killed in Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, उनके शव और हथियार बरामद हुए. तलाशी अभियान अभी भी जारी है, सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं.

सरकार ने तय किया है कि अब सिर्फ गंगा ही नहीं, स्थानीय नदियों के दोनों किनारे पर 5/5 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ प्राकृतिक खेती होगी. इस बाबत 1886 क्लस्टर बनाए जाएंगे. सरकार इस पर 270.62 करोड़ रुपए खर्च करेगी. 

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक नरेश बलियान की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को 60 दिन का अतिरिक्त समय दिया. बलियान के वकील ने फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का संकेत दिया.

Badrinath Avalanche News: उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 47 को बचा लिया गया, अभी 8 की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री धामी और रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें दिल्ली पुलिस को एक डॉक्टर को 50 हजार रुपये मुआवजा देने को कहा गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने वेतन आयोग लाभ से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जब एक वकील ने आरोप लगाया कि पीठ चुनिंदा मामलों की ही सुनवाई कर रही है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital