CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि और महाकुंभ की पूर्णाहुति पर दी शुभकामनाएं, बोले- महाकुंभ में आए 66 करोड़ श्रद्धालु
महाशिवरात्रि 2025 पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और महाकुंभ व अन्य धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं की निगरानी की.
दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यूनतम उपस्थिति न होने पर परीक्षा में बैठने देने की मांग वाली याचिका को किया खारिज, कहा-पढ़ाई पूरी गंभीरता से करें
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक एलएलबी छात्रा की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उसने न्यूनतम उपस्थिति मानदंड से कम होने के बावजूद परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी. अदालत ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उपस्थिति नियमों का पालन अनिवार्य है और अपवाद केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही दिए जा सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में आजीवन चुनाव प्रतिबंध याचिका पर केंद्र सरकार ने किया विरोध, पढ़ें पूरा मामला
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सजायाफ्ता नेताओं पर आजीवन चुनाव लड़ने के प्रतिबंध का विरोध किया. कोर्ट ने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8 और 9 की समीक्षा की आवश्यकता जताई.
प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर लंदन, ब्राजील, मैक्सिको और अमेरिका के श्रद्धालुओं ने अनुभव किया अनोखा आध्यात्मिक उत्साह
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. लंदन, ब्राजील, मैक्सिको और अमेरिका समेत दुनिया के कई अन्य देशों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान किया.
राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों को बताया सनातन व कुंभ विरोधियों का जमावड़ा
राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने महाकुंभ को यूपी की अर्थव्यवस्था और धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विपक्ष पर सनातन धर्म को बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने राजस्थान में भी धार्मिक स्थलों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया.
AAP ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में राज्यसभा MP संजीव अरोड़ा को दिया टिकट, केजरीवाल का राज्यसभा जाने के लग रहे कयास
म आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है. आप नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया.
गंगेश्वर महादेव मंदिर: इतिहास, पौराणिक महत्व और आध्यात्मिक आस्था
गंगेश्वर महादेव मंदिर को महाभारत काल से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान इस स्थान पर निवास किया था और भगवान शिव की आराधना की थी.
झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल, बेटा चला रहा था स्कॉर्पियो
बताया गया कि हादसा बुधवार को तड़के पौने चार बजे तब हुआ, जब गाड़ी चला रहे सांसद के पुत्र सोमवित माजी को झपकी आ गई और उन्होंने लातेहार में होटवाग नामक जगह पर एनएच-75 के पास खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी. सांसद ड्राइविंग सीट के ठीक पीछे बैठी थीं.
महाशिवरात्रि महोत्सव के मौके पर सोमनाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी संख्या में पुलिस बल किए गए तैनात
सोमनाथ में महाशिवरात्रि का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है.
महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं
Mahashivratri 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं.







