सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, तीन युवकों की मौत
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गंगनहर पुल के पास हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
गैंगस्टर हाजी रजा की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हाजी रजा की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई. फतेहपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की.
पवन खेड़ा का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा- “अगर कांग्रेस की मर्जी होती, तो AAP को INDIA गठबंधन में शामिल नहीं करते”
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को एक साक्षात्कार में आम आदमी पार्टी (AAP) और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखी टिप्पणी की.
भारत एक्सप्रेस ने किया बिल्डर M3M का पर्दाफाश… लोगों ने कहा- धोखेबाज है कंपनी.. हमारे पैसे खाए… अवैध कब्जा किया
अभिनाश शॉ नाम के एक बायर ने वीडियो मैसेज में कहा कि उन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 67 (अरबाना बिजनेस पार्क) में M3M बिल्डर के साथ एक प्रॉपर्टी खरीदी थी. जिसका फाइनल पेमेंट 2021 में किया था. इसके बाद उन्होंने पोजिशन हासिल कर लिया. लेकिन इन सबके बाद उन्हें एहसास हुआ कि इन लोगों ने उनकी प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा कर लिया है.
अमेरिका से 104 भारतीयों का डिपोर्टेशन, मिलिट्री प्लेन से अमृतसर पहुंचे अवैध प्रवासी
अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासी घोषित किए गए 104 भारतीयों का पहला जत्था अमेरिकी सैन्य विमान C-147 से भारत पहुंच चुका है.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का आखिरी बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू, बड़े फैसलों की तैयारी
Bihar Budget: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च 2025 तक चलेगा. इस एक महीने के सत्र के दौरान कुल 21 बैठकें आयोजित की जाएंगी.
आजमगढ़ में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए डाक विभाग के SDI समेत तीन अधिकारी गिरफ्तार
CBI ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ प्रधान डाकघर के तीन अधिकारियों—SDI, ओवरसियर और डाक सहायक—को ₹7,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ये रिश्वत एक सहायक शाखा डाकपाल की नियुक्ति और पदभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए मांगी गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने 21 साल की मृत महिला के शव से यौन शोषण को बलात्कार मानने से किया इनकार, जानें क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार की अपील खारिज करते हुए कहा कि शव के साथ किया गया यौन शोषण भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के तहत बलात्कार की श्रेणी में नहीं आता. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नेक्रोफिलिया को अपराध मानने के लिए कानून में बदलाव करना संसद का कार्य है.
Odisha: मलकानगिरी में डिप्टी डायरेक्टर के आवास पर रेड, विजिलेंस ने जब्त किए 1.5 करोड़
ओडिशा में विजिलेंस की टीम ने मलकानगिरी के वाटरशेड के डिप्टी डायरेक्टर के कई ठिकानों पर बुधवार सुबह छापेमारी की है. विजिलेंस ने उनके ठिकानों से 1.5 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया है.
मतदान के दिन AAP ने BJP पर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर डाले वीडियो
आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरेआम एक बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं.







