आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज
आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की सराहना, भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूमिका पर प्रकाश डाला
राष्ट्रपति मुर्मू ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' योजना की सराहना की और भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को वैश्विक आर्थिक प्रवृत्तियों पर असर डालने वाला बताया. उन्होंने संविधान का महत्व भी समझाया.
ओल्ड राजेंद्र कोचिंग सेंटर हादसे के दौरान 3 छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार बेसमेंट के सभी चारों सह मालिकों को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र कोचिंग सेंटर हादसे के दौरान 3 छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार बेसमेंट के सभी चारों सह मालिकों को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत मिली है.
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त, नाम का खुलासा नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है, जिसका नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है. कोर्ट ने चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का भी निर्देश दिया है.
VIDEO: करियप्पा परेड मैदान में ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ थीम पर NCC PM Rally, भारत एक्सप्रेस पर PM मोदी LIVE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित करियप्पा परेड मैदान में वार्षिक NCC PM Rally को संबोधित किया. इस साल की एनसीसी पीएम रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है.
सीएम आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर 6 फरवरी को होगी सुनवाई
सीएम आतिशी और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की माने तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ो रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था.
CM देवेंद्र फडणवीस ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर दिया ये बयान
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में हाल ही में कुछ विवाद खड़े हो गए हैं. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पादरी की शव को निर्धारित स्थान पर दफनाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि एक व्यक्ति को, जो उस गांव में रहा, उसे मौत के बाद गांव के कब्रिस्तान में दफनाने क्यों नहीं दिया जा रहा है. शव बीते 7 जनवरी से मोर्चरी में रखा हुआ है.
44 संशोधनों पर चर्चा के बाद जेपीसी से मिली वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, 31 जनवरी तक अंतिम रिपोर्ट की जाएगी पेश
जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, " 44 संशोधनों पर चर्चा की गई. 6 महीने तक विस्तृत चर्चा के बाद, हमने सभी सदस्यों से संशोधन मांगे. यह हमारी अंतिम बैठक थी इसलिए, बहुमत के आधार पर समिति द्वारा 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है.
अन्ना यूनिवर्सिटी की 19 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने अन्ना यूनिवर्सिटी की 19 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज एफआईआर लीक पर तमिलनाडु पुलिस के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट के निदेशों पर रोक लगा दिया है.







