Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जोरदार विरोध जताया. संत समुदाय, भूतपूर्व सैनिक और अन्य संगठनों ने मोहम्मद यूनुस की चुप्पी पर सवाल उठाए.

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की हैंडल को पुनः सुरक्षित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ जुट गए. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसे फिलहाल तकनीकी गड़बड़ी बताया.

विधायक अब्दुल रहमान ने पोस्ट लकर कहा, आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया. अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की.

दिल्ली साइबर क्राइम पुलिस ने चीनी नागरिकों से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर सूरत से मुख्य आरोपी अलीश नजमुद्दीन हिरानी को गिरफ्तार किया, जो फर्जी ऐप्स के जरिए निवेश के नाम पर ठगी करता था.

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नेमी चंद को गुप्त सूचना मिली कि एक स्नैचर इलाके में सक्रिय है, इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व और एसीपी सत्यजीत सरीन के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर कार्रवाई की गई.

लखनऊ की सीबीआई अदालत ने 2000 में इटावा कलेक्टर कार्यालय में सरकारी संपत्ति को नुकसान और लोकसेवकों को चोट पहुंचाने के मामले में तीन अधिवक्ताओं को दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा और 7,500 रुपये जुर्माना लगाया.

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि मासिक सूचकांक में क्रमिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसका मुख्य कारण खाद्य कीमतों में गिरावट है. रिपोर्ट में कोर CPI में गिरावट की ओर भी इशारा किया गया है, जिसमें खाद्य और ईंधन को छोड़कर सामान और सेवाएं शामिल हैं, जो एक योगदान कारक है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रैन बसेरों और आसपास की बस्तियों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और अधिकारियों को ठंड से बचाव के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

चुनाव आयोग ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग स्टेशन के वोटों की गिनती के बाद कहीं भी उम्मीदवारों को ईवीएम में मिले वोट और वीवीपैट मशीन की पर्ची में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई. सभी 36 जिलों से जिला निर्वाचन अधिकारियों की रिपोर्ट आ चुकी है.

आरोप है कि शापूरजी पल्लोनजी (SP) समूह ने गलत बुनियाद के आधार पर अमेरिका सहित विभिन्न यूरोपीय देशों से पैसे इकट्ठा कर रहा है. प्रचारित यह भी किया जा रहा है कि रतन टाटा के निधन के बाद टाटा के साथ उनके रिश्ते सामान्य हो गए हैं.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital