जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जिस आतंकवादी ने डॉक्टर और श्रमिकों की हत्या की थी, उसे सुरक्षाबलों ने अब मार गिराया
LeT Terrorist Junaid Ahmed Bhat Killed: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हमला करके छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की जान लेने वाले आतंकवादी जु़नैद अहमद भट के पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से लिंक थे.
रबी फसलों की बुआई में बढ़ोतरी, पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि
कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रबी फसलों की बुवाई का एरिया 4.12% बढ़कर 42.88 मिलियन हेक्टेयर (Mha) हो गया है जिसमें अब तक 68% बुवाई पूरी हो चुकी है.
नवंबर में भारत की बिजली खपत 5 प्रतिशत बढ़कर 125.44 अरब यूनिट हुई
नवंबर में बिजली की अधिकतम मांग में मामूली वृद्धि भी सामान्य से अधिक गर्मी के प्रभाव को दर्शाती है, विशेष रूप से उत्तरी भारत में जहां पारे में गिरावट के कारण सर्दियों में हीटर और गीजर के उपयोग के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है.
सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए जस्टिस मनमोहन, पिता रह चुके हैं राजनेता
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद यह नियुक्ति हुई. जस्टिस मनमोहन प्रतिष्ठित वकील और राजनेता जगमोहन के पुत्र हैं.
केंद्र ने राज्यों को विशेष सहायता के रूप में 50,571 करोड़ रुपये किए जारी
केंद्र ने चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं में खर्च बढ़ाने के लिए अपनी ‘पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता’ योजना के तहत राज्यों को 50,571.42 करोड़ रुपये जारी किए हैं.
ड्रग्स मामले में बिक्रम मजीठिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में करेगा सुनवाई
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लोकसभा में बताया- केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों में भरे गए 25,000 से अधिक पद
लोकसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 29 अक्टूबर तक सभी केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा मिशन मोड में 15,139 फैकल्टी पदों सहित कुल 25,777 पदों को भरा गया है.
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सरकार ने बनवाए 88 लाख से अधिक घर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मंत्रालय 25 जून, 2015 से भारत भर के शहरी क्षेत्रों में पक्के मकान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से केंद्रीय सहायता प्रदान कर रहा है.
आश्रय गृहों की कमी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड से मांगी रिपोर्ट
कोर्ट ने डीयूएसआईबी से हलफनामे के जरिए पूछा है कि शेल्टर होम में क्या-क्या सुविधाएं है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पांच आश्रयों गृहों को बंद करने के मामले में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड से रिपोर्ट तलब किया था.
अमृत 2.0 योजना के तहत शहरों को जल सुरक्षा देने के लिए 66,750 करोड़ रुपये हुए आवंटित
शहरों को "आत्मनिर्भर" बनाने और "जल सुरक्षा" देने के लिए अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) 2.0 योजना के तहत परियोजनाओं के लिए 66,750 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता आवंटित की गई है.







