Rajasthan: BJP विधायक गोपाल शर्मा ने जयपुर के मिर्जा इस्माइल रोड का नाम बदलने की मांग की, कहा- मिर्जा इस्माइल देशद्रोही था
विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि उस समय महाराजा मानसिंह की स्थिति कुछ ऐसी थी कि उन्हें मिर्जा इस्माइल से मोह हो गया और तमाम विरोधों के बावजूद इस सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया.
Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से भारतीयों में आक्रोश, अगरतला के बांग्लादेशी दूतावास में घुसे प्रदर्शनकारी; घटना पर MEA ने जताया खेद
भारत के अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग परिसर पर हुए हमले को MEA ने “गहरी अफसोसजनक” घटना करार दिया. MEA ने कहा कि कभी भी कूटनीतिक और कांसुलर प्रॉपर्टीज को निशाना नहीं बनाना चाहिए.
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड को क्यों किया भंग, अब आगे क्या होगा…?
आंध्र प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन एमडी फारूक ने मीडिया को बताया, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और प्रबंधन तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.
AC कोच में मिलने वाले कंबलों की सफाई पर हुई आलोचना के बाद Indian Railway ने बदले धुलाई के नियम
कंबलों की सफाई को लेकर रेलवे को आलोचना झेलनी पड़ी थी, क्योंकि एक महीने में 30 यात्रियों के उपयोग से हाइजीन का सवाल उठता है. इसके बाद रेलवे ने सफाई प्रक्रिया को और कड़ा बनाने का निर्णय लिया.
Gujarat: सूरत में BJP नेता ने की आत्महत्या, पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी थीं
34 वर्षीय दीपिका पटेल सूरत के वार्ड नंबर 30 में भाजपा की महिला मोर्चा की नेता थीं. पुलिस ने कहा कि उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा ने निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को नियुक्त किया केंद्रीय पर्यवेक्षक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कहां गए ट्रेजरी से निकाले गए 2,812 करोड़ रुपये
झारखंड की ट्रेजरी से निकाले गए 2,812 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ट्रेजरी से 2,812 करोड़ गायब होने को लेकर भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.
Karnataka में IPS ऑफिसर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेनिंग के बाद जॉइन करने जा रहे थे नौकरी
26 वर्षीय हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक व्यक्त किया है.
कानून के दायरे में अजमेर शरीफ दरगाह का होना चाहिए सर्वे: योगेश्वर दत्त
हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को आयोजित संत सम्मान सम्मेलन में पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त भी शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद लिया. उन्होंने "कानून के दायरे में" अजमेर शरीफ दरगाह के सर्वे का समर्थन किया.
Punjab: प्रवासी लड़कों से शादी नहीं कर पाएंगी इस गांव की लड़कियां, होगा निष्कासन; ग्राम पंचायत का विवादित फरमान
मानसा (पंजाब) के जवाहरके ग्राम पंचायत में पंचायत ने लड़कियों को प्रवासी लड़कों से शादी न करने को कहा है. साथ ही लड़कियों से यह भी कहा गया है कि वे अपने ही गांव के लड़के से भी शादी नहीं कर सकतीं, क्योंकि ये भाई-बहन का कायदा है.







