UP News: रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार रेलवे कर्मचारियों की मौत, जा रहे थे बारात लेकर
उत्तर प्रदेश में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ हादसा. पुलिस ने बताया कि चारों मृतक एक ही परिवार से थे और शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. प्रथमदृष्ट्या मालूम होता है कि चालक के झपकी लगने के कारण ये हादसा हुआ है.
Delhi News: दिल्ली के एक होटल में 70 से अधिक पाकिस्तानियों के रुकने की सूचना, मचा हड़कंप, पैरामिलिट्री फोर्स ने चारों तरफ से घेरा
खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है.
Kolkata Airport: कोलकाता समेत 4 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ईमेल का सोर्स तलाश करने में जुट गई है. अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने के लिए हवाई अड्डा अधिकारी, सीआईएसएफ और बिधाननगर पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग… रेल यूनियन ने सरकार को लिखा पत्र
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महासचिव ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने को लेकर 8वें वेतन आयोग के गठन करने की मांग के लिए कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा गया है.
Manipur: मणिपुर में उग्रवादियों ने किया CRPF जवानों पर हमला, दो शहीद
मणिपुर पुलिस ने बताया कि शहीद जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं.
रियल एस्टेट कारोबारी प्रणव अंसल को हाई कोर्ट ने जारी किया समन, लगे हैं गंभीर आरोप
यह समन एक शिकायत पर जारी किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रणव अंसल और अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता सुनील मंगल पर कंपनी में अपने पद से इस्तीफा देने के लिए दबाव डाला था.
तिहाड़ झील के पुनर्विकास के लिए हाई कोर्ट ने 6 सप्ताह में ठोस कदम उठाने के दिए निर्देश, अदालत में दायर हुई थी याचिका
अधिवक्ता सुनील ने पीठ का ध्यान तिहाड़ झील की बदहाली की ओर दिलवाते हुए कहा कि तिहाड़ झील का विकास डीडीए ने सरकारी खजाने से भारी मात्रा में पैसा खर्च करके किया था.
क्या साल में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराएगा CBSE? शिक्षा मंत्रालय ने दिए ये निर्देश, अगले महीने होगी बैठक
सीबीएसई वर्तमान में इस बात पर काम कर रहा है कि स्नातक प्रवेश कार्यक्रम को प्रभावित किए बिना एक और बोर्ड परीक्षा को समायोजित करने के लिए अकादमिक कैलेंडर को कैसे तैयार किया जाएगा.
पिता द्वारा बच्चों के पितृत्व को स्वीकार करने से इनकार करना और पत्नी के खिलाफ विवाहेतर संबंध के निराधार आरोप लगाना मानसिक क्रूरता: हाईकोर्ट
पारिवारिक विवाद के एक मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुनाया कि पति पत्नी पर लगाए गए किसी भी आरोप को साबित नहीं कर पाया। उसने आत्महत्या करने की धमकियों और आपराधिक मामलों में फंसाने के संबंध में अस्पष्ट और सामान्य आरोप लगाए।
महिलाओं को CDS एग्जाम से थलसेना, नौसेना और वायुसेना में शामिल होने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर 8 हफ्ते में फैसला करने का आदेश
केंद्र की एक अधिसूचना महिलाओं को आईएमए, आईएनए और आईएएफ में आवेदन करने से रोकती है, जिसमें कहा गया है कि ओटीए में केवल शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए महिलाओं पर विचार किया जा रहा है।





