Bharat Express DD Free Dish

देश

केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कर्नाटक सरकार द्वारा लागू किए गए कर्नाटक स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 2026 को लेकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने खुशी जताई. पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में अपने सफल दौरे के पूरा करने के बाद शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचने वाले हैं.

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा ड्रग्स केस में हिरासत में लिए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी ने बड़ा खुलासा किया है. प्रेस वार्ता में नाना ने माना कि वे ड्रग्स लेते थे, लेकिन अब नशामुक्त हैं.

आम आदमी पार्टी से टूटकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का बीजेपी में विलय हो गया है. दिग्गज नेता मुकेश गोयल और उपनेता हेमचंद गोयल समेत सभी 16 पार्षदों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली, जिससे सदन में भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है.

TCS Conversion Case: नासिक के चर्चित TCS धर्म परिवर्तन मामले में गर्भवती आरोपी निदा खान को अदालत ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने बच्चे के हित को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जेल में जन्म मां और नवजात दोनों के लिए कठिन स्थिति हो सकती है.

उज्जैन में पुजारियों की ड्रेस को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के 'जेब-विहीन' कुर्ते वाले बयान पर पुजारी महासंघ ने कड़ा पलटवार किया है. जानिए मंदिरों में 'दान के दंगल' की पूरी इनसाइड स्टोरी

Bankipur Assembly By Election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव 'डेब्यूटेंट' उम्मीदवारों का अखाड़ा बन चुका है. प्रशांत किशोर और अभिषेक कुमार के पहले चुनावी डेब्यू के बीच आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव यूरोप दौरे पर हैं. जानिए इसमें किसकी मौज होने वाली है?

Nalasopara Railway Station: नालासोपारा पूर्व रेलवे स्टेशन पर एक चाय विक्रेता द्वारा कथित तौर पर बारिश के गंदे पानी में केतली धोने का वीडियो सामने आया है. घटना के बाद यात्रियों ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जांच तथा संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की है.

पटना के बिहटा में राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय यादव का शव मिलने से इलाके में तनाव फैल गया. ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है...

दिल्ली में पहली बारिश के बाद जलभराव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है. दूसरी ओर, सरकार का दावा है कि मिंटो ब्रिज, प्रहलादपुर समेत कई संवेदनशील इलाकों में पहले से बेहतर प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई देखने को मिली...