होटल में मिलने आई गर्लफ्रेंड, जाते ही पंखे से झूलता मिला शव! फिरोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत पर कोहराम
Ferozepur Crime News: पंजाब के जिला फिरोजपुर केंट इलाके में मौजूद एक मशहूर मैदान होटल में एक युवक का पंखे से लटका हुआ मिला शव. जब होटल के कर्मचारी कमरे में सफाई करने पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी.
खाटू श्याम बाबा पर कथित टिप्पणी से विवाद, श्याम भक्तों का प्रदर्शन; सार्वजनिक माफी की मांग
Khatu Shyam controversy: अजमेर में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान कथावाचक किरीट भाई की खाटू श्याम बाबा पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. नाराज श्याम भक्तों ने होटल के बाहर प्रदर्शन किया, जबकि किरीट भाई ने खेद जताते हुए माफी मांगी.
पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.
NTPC Vindhyachal Road Issue: गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने खुद भरी सड़क, चंदा जुटाकर की मरम्मत; प्रबंधन पर उठे सवाल
NTPC Vindhyachal road issue: सिंगरौली में NTPC विंध्याचल के पास नवजीवन बिहार से तेलगवां यूपी बॉर्डर तक सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने खुद गड्ढे भर दिए. पार्षद प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत की, जिसके बाद NTPC प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं.
खाटू श्याम बाबा पर टिप्पणी को लेकर अजमेर में बवाल, कथावाचक किरीट भाई से सार्वजनिक माफी की मांग
अजमेर के जवाहर रंगमंच पर गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में कथावाचक किरीट भाई के बयान पर विवाद छिड़ गया है. नाराज श्याम प्रेमियों ने उनके होटल का घेराव कर विरोध जताया. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, वहीं भक्तों का कहना है कि माफी बंद कमरे में नहीं बल्कि सार्वजनिक मंच से मांगी जाए.
सफियासराय चर्चित मधु कुमारी हत्याकांड: FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पति दारोगा ने ही सर्विस पिस्टल से मारी थी गोली
सफियासराय थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले हुई मधु कुमारी की मौत का सच FSL रिपोर्ट से सामने आ गया है. वैज्ञानिक जांच में दरोगा के हाथ से गनशॉट अवशेष मिले हैं, जिससे साबित होता है कि उसने ही सर्विस पिस्टल से गोली चलाई थी.
TMC सांसद कल्याण बनर्जी मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड, महिला सांसद पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूरे मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया.
पाकिस्तान का Hangor हो या Ghazi! समंदर की गहराइयों में कब्र खोदने आ गया नौसेना का ‘INS मालवन’
भारतीय नौसेना में 'माहे क्लास' ASW-SWC श्रृंखला का दूसरा युद्धपोत INS मालवन शामिल हो गया है, जिससे पनडुब्बी रोधी क्षमता और मजबूत होगी. 80% से अधिक स्वदेशी तकनीक से लैस यह युद्धपोत तटीय और उथले समुद्री क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए तैयार है.
जंतर-मंतर से संसद तक… CJP समर्थन के बाद पीएम मोदी से शरद पवार-सुप्रिया सुले की मुलाकात
संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले ने मुलाकात की. एक दिन पहले दोनों नेताओं ने CJP आंदोलन और प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया था.
प्रेमी से मिलाने के बहाने कोसी नदी ले गए… फिर दिया धक्का! नवविवाहिता ने सुनाई खौफनाक कहानी
बिहार के सुपौल में कोसी नदी में बह रही नवविवाहिता की जान कनीय अभियंता और एक मजदूर ने बचाई. युवती ने अपने मामा और बहनोई पर प्रेमी से मिलाने के बहाने नदी में धक्का देकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया.







