‘उनका साहस और देशभक्ति हमेशा प्रेरित करेगी’, चंद्रशेखर आजाद जयंती पर पीएम मोदी का संदेश
Chandra Shekhar Azad Jayanti: चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी.
70 की स्पीड से आएगा आफत का तूफान! दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक मानसून का नया ‘तांडव’
आईएमडी ने अगले 8 घंटों के लिए 12 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, एमपी, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में 70 किमी/घंटा तक की हवाएं चल सकती हैं.
पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
PM Modi On Paper Leak: पीएम मोदी ने पेपर लीक मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाई जाएगी तथा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
‘लोकमान्य तिलक ने जगाई राष्ट्रवाद की भावना’, जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा कि तिलक ने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत किया और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी.
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने कहा कि आजाद जी ने देश के संसाधनों पर भारतवासियों के अधिकार का संदेश दिया और युवाओं में क्रांति की ज्वाला जगाई.
यात्रीगण कृपया ध्यान दें…आज फिर बंद हैं दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
नीट पेपर लीक को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से लुटियंस दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा सामान्य रूप से जारी रहेगी.
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को दी श्रद्धांजलि, याद किया उनका ऐतिहासिक योगदान
महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने तिलक जी के 'स्वराज' के नारे, 'गीता रहस्य' ग्रंथ और स्वदेशी के प्रति उनके आजीवन संघर्ष को याद किया.
NEET Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर क्या बोल गए ‘भाईजान’?
नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन पर अभिनेता सलमान खान ने प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों और अभिभावकों के साहस की सराहना की. उन्होंने आंदोलन के हिंसक होने पर दुख जताया और राजनीतिक दलों से इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ नहीं उठाने की अपील की.
विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए सुशासन, युवा, कृषि और खेल विकास के मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की.
‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे विपक्ष’; पेपर लीक विवाद पर जेपी नड्डा ने कहा- सरकार संसद में हर सवाल का जवाब देने को तैयार
नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे प्रदर्शन और सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.







