20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र को भारी पड़ गया. गुस्साए दुकानदार ने छात्र के चेहरे पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया.
नेपाल के गृहमंत्री की भारत यात्रा क्यों अहम? अमित शाह संग सुरक्षा और सीमा मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग 12 अक्टूबर को भारत आएंगे. 13 अक्टूबर को पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे और अमित शाह से भी मुलाकात की उम्मीद है.
जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और नई पहचान को दर्शाते हुए दो बेहद खास तोहफे भेंट किए. इन तोहफों में भारत में बनी अवॉर्ड विनिंग चीज़ और कश्मीर की सदियों पुरानी काष्ठ शिल्प कला की झलक देखने को मिली.
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर जश्न की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इस ऐतिहासिक मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है.
बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा. जदयू के कई नेता अपना समर्थन देने वहां पहुंचे. इस मौके पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने जीत की उम्मीद जताते हुए कहा कि नीरज कुमार को जनता का आशीर्वाद मिलेगा.
भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्टार्टअप समेत 5 क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. इन समझौतों से दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही, इनोवेशन, रिसर्च और आर्थिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है.
लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस बार बीजेपी ने अपने कई दिग्गजों का पत्ता साफ कर नए चेहरों पर दांव लगाया है. इसके जरिये भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.
GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला चरण कारोबारियों के लिए रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड जैसी प्रक्रियाओं को आसान बनाएगा. GST परिषद की बैठक में अनुपालन लागत घटाने के साथ गंभीर अपराधों को छोड़कर गिरफ्तारी के प्रावधानों की समीक्षा पर भी चर्चा हो सकती है.
‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द से परिचित हैं, लेकिन केवल 17% लोगों को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की सही जानकारी है.
दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला किए जाने की खबर सामने आई है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है.





