Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

गुजरात के वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन से भारत में निर्मित पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान ने सफल पहली टेस्ट उड़ान पूरी की. भारतीय वायुसेना ने इसे आत्मनिर्भर भारत और देश की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमताओं की बड़ी उपलब्धि बताया है...

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कल्याण योजनाओं और कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड साझा किया. पीएम-किसान, फसल बीमा, एग्रीस्टैक, सॉयल हेल्थ कार्ड और प्राकृतिक खेती जैसी योजनाओं को किसानों की समृद्धि का आधार बताया गया...

प्रख्यात तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक भारतीराजा का 84 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की...

पश्चिम बंगाल में TMC को एक और बड़ा झटका लगा है. राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने सांसद पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी इस्तीफा दे चुके हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. शाह ने कहा कि बिस्मिल की रचनाएं और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं में देशप्रेम की भावना जगाती हैं...

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले तीन दिनों तक मौसम के बदले हुए मिजाज का सामना करना पड़ सकता है. IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है. तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Trump Congratulates PM Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. ट्रंप ने मोदी को मजबूत, बुद्धिमान और दूरदर्शी नेता बताया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 11 जून 2026 को आदिवासी और DNLA शांति समझौतों की अहम समीक्षा करेंगे. वहीं, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज दिल्ली में अमित शाह से राज्य की सुरक्षा और विकास पर अहम चर्चा करने वाले हैं.

पीएम मोदी 11 जून 2026 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. 'विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर आधारित इस बैठक में स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फैसला होने जा रहा है.

Valsad Suicide Case: गुजरात के वलसाड़ से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के सरदार हाइट्स सोसाइटी के 13वें फ्लोर से एक युवक ने छलांग लगा दी. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक ऑनलाइन कर्ज से परेशान चल रहा था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital