Mount Everest Mission 2026: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का टूटा रिकॉर्ड, भारत और चीन के पर्वतारोहियों में मची होड़
Mount Everest Mission 2026: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का जुनून इस साल एक नया इतिहास रच रहा है. नेपाल सरकार के पर्यटन विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस स्प्रिंग (बसंत) सीजन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए रिकॉर्ड तोड़ परमिट जारी किए गए हैं.
CBI के जाल में फंसे CGST के दो बड़े अधिकारी, ₹90 हजार की मांगी थी रिश्वत, दफ्तर और घर पर छापेमारी
CBI Arrest CGST Officers: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरिडीह के सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर 20 मई को मामला दर्ज किया था.
कुशलगढ़ में सीएम भजनलाल शर्मा बोले- लाभ की खेती अपनाएं, आय बढ़ाएं और जैविक खेती को बढ़ावा दें
Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों से जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि बैलों से पारंपरिक खेती करने पर राज्य सरकार 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दे रही है. उन्होंने स्थानीय पैदावार के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट्स, ग्रीन हाउस और पॉली हाउस के विस्तार पर भी जोर दिया.
सत्ता जाते ही बिखरने लगी टीएमसी? विधानसभा धरने से नदारद रहे आधे से ज्यादा विधायक, अंदरूनी कलह आई सामने
West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सत्ता हाथ से जाते ही तृणमूल कांग्रेस बिखरने लगी है. इसकी एक बानगी आज बंगाल विधानसभा परिसर में देखने को मिली. जहां बुधवार को टीएमसी के विधायकों ने प्रदर्शन किया, लेकिन उस प्रदर्शन में कई विधायक नहीं शामिल हुए.
भारत-इटली रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक पहुंचाया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बातचीत को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए भारत और इटली ने अपने संबंधों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक पहुंचा दिया है.
जब ‘मेलोनी’ को मिली ‘मेलोडी’! पीएम मोदी के इस मीठे गिफ्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, व्यूज जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज हासिल कर लिए.
मात्र 3% हरियाली और अंधाधुंध खनन! जानिए कैसे इंसानी गलतियों ने बांदा को बना दिया तपता हुआ आईलैंड
Banda Hottest City: बांदा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. IMD के मुताबिक बुधवार की दोपहर यहां 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले बांदा में सबसे ज्यादा तापमान साल 2019 में रिकॉर्ड किया गया था. 10 जून 2019 को बांदा का पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.
2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, 90 दिन में शिक्षक भर्ती विवाद खत्म और जातीय जनगणना का वादा
Akhilesh Yadav Press Conference: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वादा किया कि मुख्यमंत्री बनते ही वे 90 दिनों के भीतर 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण के विवाद को सुलझाएंगे और अपने PDA फॉर्मूले के तहत राज्य में जातीय जनगणना कराएंगे.
जोधपुर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
Explosive Seized In Jodhpur: जोधपुर में एटीएस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई. कार्रवाई एडीसीपी एटीएस दुर्ग सिंह के नेतृत्व में की गई. एटीएस टीम ने राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र, सूरसागर थाना क्षेत्र तथा ओसियां के चिरई क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है.
पैदल चलकर कार्यालय पहुंचेंगे शेखावाटी विवि के कुलगुरु
Anil Kumar Rai: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए घर से कार्यालय तक पैदल आने-जाने का संकल्प लिया है. उन्होंने यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील से प्रेरित होकर शुरू की है.







