देश

पाकिस्तान से हिंदुस्तान में पहली बार Drone के जरिए भेजा गया आरडीएक्स, BSF ने नाकाम की बड़ी साजिश

Pakistani Conspiracy foiled by BSF: पंजाब को आरडीएक्स से दहलाने की बड़ी पाकिस्तानी साजिश भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) ने नाकाम कर दी. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, दीपावली के त्योहार पर बड़े धमाके के लिए पाकिस्तान ने पहली बार फाजिल्का के सरहदी गांव में ड्रोन के जरिए आरडीएक्स भेजा.

जब्त किए गए आरडीएक्स की मात्रा बीएसएफ की ओर से 1 किलो 180 ग्राम बताई गई है. बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी ड्रोन से हिंदी में लिखी एक चिट्ठी भी मिली है. उस चिट्ठी में लिखा गया था कि किस डेटोनेटर की बैटरी को किस तार से जोड़कर विस्फोट करना है.

फाजिल्का (फिरोजपुर) के गांव बहादुरके के खेत से मिला आरडीएक्स

रात को दिखी थी ड्रोन मूवमेंट

बहरहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बुधवार रात को बीएसएफ ने गांव बहादुरके में ड्रोन की मूवमेंट देखी थी. जिसके बाद जांच अभियान के दाैरान एक खेत से विस्फोटक का पैकेट बरामद हुआ. उसे खोलकर देखा तो उसमें आईईडी, आरडीएक्स बैटरी और टाइमर मिला.

पंजाब के फाजिल्का के एसपी आप्रेशन करणबीर सिंह के अनुसार, ड्रोन से बरामद किया गया आरडीएक्स उच्च क्वालिटी का है. उन्होंने बताया कि 2017 में मौड़ मंडी में इससे कम क्षमता वाले आरडीएक्स से धमाके में काफी नुकसान हुआ था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

20 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

23 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

23 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 hour ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago