Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Security Breach: सुरक्षा चूक मामले में पकड़ा गया ‘मास्टरमाइंड’ ललित झा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Police: संसद की सुरक्षा की चूक के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि जांच में पता चला था कि इस पूरे घटनाक्रम में 5 लोग शामिल हैं.

lalit jha

ललित झा (फोटो ट्विटर)

Parliament Security Breach: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि जांच में पता चला था कि इस पूरे घटनाक्रम में 5 लोग शामिल थे. जिसमें से ललित झा फरार चल रहा था. पुलिस ने अब उसको गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इससे पहले आज ही चारों आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. लोकसभा में कूदने वाले दोनों लोगों का नाम सागर शर्मा और मनोरंजन डी. थे. वहीं, संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई थी.

वहीं सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि आरोपियों को संबधित जगहों पर ले जाया जाएगा और एक दूसरे से आमना-सामना कराकर पूछताछ की जाएगी. इससे पहले संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले कथित मास्टरमाइंड ललित झा की तलाशके लिए सुरक्षा एजेंसियों लगातार दबिश दे रही थीं. इसकी लास्ट लॉकेशन राजस्थान मिली थी. इसके बाद पुलिस ने एक टीम को राजस्थान के लिए रवाना कर दी थी.

पुलिस ने उन चारों पर इन धाराओं के तरत दर्ज किया मुकदमा

इन चारों पर सख्त आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. उनके साथी विशाल शर्मा और उनकी पत्नी, जिनके गुरुग्राम स्थित घर में वे संसद पहुंचने से पहले रुके थे, को हिरासत में लिया गया है. वहीं अब मुख्य साजिशकर्ता और कथित मास्टरमाइंड ललित झा की भी तलाश अब पूरी हो गई है.

विजिटर पास नहीं मिलने के कारण बाहर रूका था झा

पुलिस ने कहा कि विजिटर पास नहीं मिलने के कारण झा बाहर रुका था और नीलम और अमोल शिंदे के ‘विरोध’ का वीडियो बनाया था. जांचकर्ताओं ने कहा कि उसे आखिरी बार राजस्थान के नीमराणा में देखा गया. आज अदालत में पुलिस ने दलील दी कि पूरा ऑपरेशन एक आतंकी हमले जैसा था. उन्होंने कोर्ट से कहा, “क्या घटना का मकसद सिर्फ अपनी बात कहना था या किसी बड़ी घटना को अंजाम देना था? इस बात की जांच होनी चाहिए कि इस पूरे मामले में कोई आतंकी संगठन तो शामिल नहीं है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest