Bharat Express DD Free Dish

खरना के पावन अवसर पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, दिनेश लाल यादव का भावुक छठ गीत किया शेयर

PM Modi Wishes Kharna Chhath Puja: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को खरना की शुभकामनाएं दीं. जिसके साथ उन्होंने दिनेश लाल यादव का छठ गीत ‘सुख लेके उगिह दुख लेके डुबिह’ भी शेयर किया.

PM Modi Wishes Kharna Chhath Puja

PM Modi Wishes Kharna Chhath Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है और रविवार को दूसरे दिन खरना मनाया जा रहा है. इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को खरना की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने दिनेश लाल यादव का छठ गीत ‘सुख लेके उगिह दुख लेके डुबिह’ भी शेयर किया.

नोट शेयर कर किया की भावुक अपील

नोट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा,

आप सभी को महापर्व छठ खरना पूजा की असीम शुभकामनाएं. सभी व्रतियों को सादर नमन! श्रद्धा और संयम के प्रतीक इस पावन अवसर पर गुड़ से तैयार खीर के साथ ही सात्विक प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा रही है. मेरी कामना है कि इस अनुष्ठान पर छठी मइया हर किसी को अपना आशीर्वाद दें.

दिनेश लाल यादव ने गाया मधुर गीत

गीत ‘सुख लेके उगिह दुख लेके डुबिह’ को दिनेश लाल यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल अवधेश कुमार सिंह विमल बवारा ने लिखे हैं और संगीत अनिल अनमोल शर्मा ने दिया है. यह गीत छठ पूजा की भक्ति और भावना को दर्शाता है.

ये  भी पढ़ें- “आरा, छपरा न हो तो UP के लड़के रह जाएंगे कुंवारे” सपा सांसद सनातन पांडे के बयान पर बिहार में मचा बवाल

छठ पूजा का आज है दूसरा दिन

बता दें, छठ पूजा का पहला दिन शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया था. व्रतियों ने गंगाजल से स्नान कर अरवा चावल, चना दाल, लौकी की सब्जी और आंवले की चटनी का प्रसाद ग्रहण किया.

खरना के दिन व्रती पूरे दिन बिना अन्न-जल के उपवास रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनाकर छठी मइया को प्रसाद के तौर पर अर्पित की जाती है. पूजा के बाद व्रती उसे ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं और कठिन निर्जला व्रत करती हैं. खरना का प्रसाद व्रतियों का अंतिम सात्विक भोजन होता है, जो मन और शरीर को तपस्या के लिए तैयार करता है.

धार्मिक मान्यता है कि खरना से लेकर पारण तक व्रतियों पर छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read