Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पोंगल समारोह में बच्ची का गाना सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, गिफ्ट की अपनी शाॅल, Video

Pongal Celebration PM Narendra Modi Viral Video: पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के आवास पर आयोजित पोंगल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक बच्ची को शाॅल उपहार में दी.

Pongal Celebration PM Narendra Modi Viral Video

पोंगल सेलिब्रेशन के बाद बच्ची को आशीर्वाद देते पीएम मोदी.

Pongal Celebration PM Narendra Modi Viral Video: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक पोंगल समारोह में शामिल हुए. इस दौरान कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. पीएम एक बच्ची के प्रदर्शन को देखकर बहुत खुश हो गए. इस बाल कलाकार ने सत्यम शिवम सुंदरम पर एक मनमोहक प्रस्तुति दी.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Cows: पीएम मोदी ने मकर संक्रांति पर गायों को खिलाया चारा, सामने आईं मनमोहक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

जब बच्ची प्रस्तुति दे रही थी तो लगा कि पीएम उस गाने को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए. इस दौरान उन्होंने ताली बजाकर उनका हौंसला भी बढ़ाया. कार्यक्रम की समाप्ति केे बाद पीएम मोदी ने बाल कलाकार को अपने पास बुलाया. इस पर बच्ची पीएम मोदी के पास पहुंची और पैर छुकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया.

पीएम ने हाथ जोड़कर बच्ची को प्रणाम किया. पीएम ने अपने कंधे पर रखे चादर को बाल कलाकार के गले में डालकर उसे सम्मानित किया. बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी विशेष रूप से तैयार होकर पहुंचे थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले- पीएम आपके आंसू पोछने मणिपुर नहीं आए

यह भी पढ़ेंः सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, बोले- पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital