देश

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बोलीं प्रियंका- देशभर के लोग महंगाई से बेहाल, कांग्रेस को लगाने पड़े राहत कैंप

Priyanka Gandhi Rajasthan Rally Today: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रियंका गांधी जनसभा करने आईं. यहां सागवाड़ा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला. प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पूरे देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं… अगर हमारी प्रदेश की सरकार ने महंगाई राहत के कैंप नहीं लगाए होते तो आज आप महंगाई का कैसे सामना करते? आप सोचिए कि केंद्र सरकार इतनी महंगाई बढ़ा रही है कि प्रदेश की सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के सागवाड़ा में आज कहा, ”भाइयों-बहनों मैं जब मध्य प्रदेश गई, तो वहां महिलाओं ने मुझे कहा कि हमें महंगाई से घबराहट होती है… ये भाजपा की सरकारें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं. भाजपा धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है. यह ऐसी राजनीति है जो आपका ध्यान भटकाना चाहती है. सब जानते हैं धर्म की बात करेंगे तो आपके जज्बात उभरेंगे. सोचो वह इंसान धर्म की बात चुनाव के समय क्यों कर रहा है?”

“नेता बहुत चालाक होता है, वो आलसी बन जाता है”

प्रियंका बोलीं, “नेता चालाक होता है…किसी भी नेता को इतनी छूट दे दो कि वो आलसी बन जाए. उसकी जवाबदेही हटा दो, उसको पता चल जाए कि मैं इधर-उधर की बातें कर लूंगा, धर्म-जाति की बात कर लूंगा. ध्यान भटका दूंगा तो मुझे वोट मिल जाएगा. तो काम क्यों करेगा? आपने आदत जो बिगाड़ दी है. इस बार मत बिगाड़ना, आप धर्म की बात पर ध्यान मत देना.”

“लाल, पीली, तो कभी नीली डायरी की बात करते हैं PM”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए प्रियंका बोलीं- “मोदी जी इतने दौरे कर रहे हैं…इतने भाषण दे रहे हैं..कहां-कहां की बातें कर रहे हैं, लेकिन विकास की तो नहीं करते. वो कभी लाल, कभी पीली, कभी नीली डायरी की बात करते हैं. कहते हैं कि ऐसी डायरी मिल गई. क्या खोज रहे थे वो? मुझे तो लगता है कि पूरे प्रदेश में वो अपने सीएम का चेहरा ढूंढ रहे हैं, वो ही नहीं मिल रहा है.”

“राजस्थान में शायद मोर ढूंढ रहे हैं मोदीजी, दूरबीन भेज दो”

लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा— “आपने मोदीजी की वो फोटो देखी है, जिसमें वो जीप में टोपी लगाकर दूरबीन से देख रहे हैं. यहीं आपके राजस्थान के जंगलों में…कुछ ढूंढ रहे हैं.. शायद मोर ढूंढ रहे हैं. उन्हें दूरबीन भेज देते हैं. अपने सीएम का चेहरा भी ढूंढ लें..क्या पता मिल जाए.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago