दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
सीएम भजनलाल पूर्व सीएम अशोक गहलोत के साथ.
CM Bhajanlal Met Former CM Gehlot: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. दोनों शाम दोपहर जयपुर में एक-दूजे से मिले, यह जगह थी— 8, सिविल लाइंस में अशोक गहलोत का बंगला. जो कि मुख्यमंत्री निवास-स्थल है. गहलोत जल्द ही मुख्यमंत्री निवास छोड़कर सिविल लाइंस में ही दूसरे बंगले में शिफ्ट होंगे. बहरहाल, यह मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात सियासी चर्चा की वजह बन गई है.
बता दें कि भजनलाल शर्मा ने दो दशक बाद फिर परंपरा को शुरू किया है. मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों के बीच राजस्थान में एक शिष्टाचार मुलाकात होती थी. वर्ष 2003 में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कभी एक-दूसरे के घर जाकर नहीं मिले. हालांकि, पहले वर्ष 1998 में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत से मिलने के लिए उनके बंगले पर गए थे. गहलोत कई मौकों पर शेखावत से जाकर मुलाकात करते रहते थे. वर्ष 2003 में वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की इस तरह की मुलाकातें बंद हो गईं. बताया जाता है कि वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत पिछले 20 साल में कभी एक-दूसरे के बंगले पर नहीं गए.
सूत्रों के अनुसार, आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जब बुधवार शाम अशोक गहलोत से मिलने गए तो दोनों ने काफी देर तक प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा की. उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं.
एक कांग्रेसी नेता ने बताया कि नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आइडिया एक्सचेंज को लेकर चर्चा हुई. गहलोत कहते रहे हैं कि उनके कार्यकाल की जनहित की योजनाओं को नई सरकार द्वारा बंद नहीं किया जाए. दोनों नेताओं की आज की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि उनमें राजस्थान के भावी विजन को लेकर भी बात हुई है.
आज दोपहर को गहलोत ने जयपुर में कहा था, “आगे भी विकास को लेकर लड़ाई रहेगी. मुझे पूरा विश्वास है कि नई सरकार पुरानी योजनाओं को चाहे OPS हो या महंगाई राहत शिविर हो सबको लागू करेगी.”
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…