Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘चौराहे से मिसाइल काजी कैंप पर गिरा दो’, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर गरमाई सियासत

BJP Rameshwar Sharma statement: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का ‘काजी कैंप पर मिसाइल’ वाला बयान वायरल है. कांग्रेस ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए FIR और गिरफ्तारी की मांग की है.

BJP MLA Rameshwar Sharma Viral statement

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का वायरल बयान

BJP MLA Rameshwar Sharma Viral Video: भोपाल/अजय भटनागर: भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है. करौंद चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिए गए उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक यह कहते नजर आ रहे हैं कि करौंद चौराहे पर मिसाइल लगाकर काजी कैंप पर गिरा देनी चाहिए. बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे भड़काऊ और आपत्तिजनक बताते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बायन देते ही दी सफाई

दरअसल, रविवार रात करौंद चौराहे पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और बीजेपी के कई अन्य नेता मौजूद थे. इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए शर्मा ने देश में मिसाइल तकनीक का जिक्र किया और कहा कि जब भारत को लेकर यह कहा जाता था कि देश सुई तक नहीं बना सकता, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने मिसाइल बनाने की क्षमता हासिल की. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की टिप्पणी कर दी.

हालांकि, बयान के तुरंत बाद विधायक ने अपनी बात स्पष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित किसी काजी कैंप की ओर था.

कांग्रेस ने सफाई पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने विधायक की इस सफाई को खारिज कर दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया और नेता अब्बास हाफिज का कहना है कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ‘काजी कैंप’ नाम की कोई जगह मौजूद नहीं है. उनका आरोप है कि विधायक ने भोपाल के काजी कैंप को निशाना बनाते हुए बयान दिया और विवाद बढ़ने के बाद अपनी बात बदल दी.


ये भी पढ़ें: एक्शन होगा, चर्चा होगी और…सत्य निकेतन में 6 छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन? उठे 5 सवाल


कांग्रेस ने इस बयान को समाज में नफरत फैलाने वाला बताते हुए रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सार्वजनिक मंच से किसी इलाके को मिसाइल हमले से जोड़ना गंभीर मामला है और जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा को लेकर जिम्मेदारी दिखानी चाहिए.

फिलहाल, वायरल वीडियो ने मध्य प्रदेश की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है. बीजेपी विधायक की सफाई के बावजूद कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर हमलावर है और मामले में कार्रवाई की मांग लगातार तेज हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital