देश

Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

Maharastra: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अस्पताल का पूरा निरीक्षण भी किया. विदर्भ के क्षेत्र में खोले गए इस कैंसर अस्पताल से लोगों की काफी मदद होगी, क्योंकि इस क्षेत्र की जनसंख्या ज्यादा है. इस अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान यहां आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें अपना नागपुर का दौरा रद्द करना पड़ा है. शाह के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे

‘सपना देखना और उसे पूरा करने में काफी अंतर होता है’

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन के मौके पर मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “सपना देखना और उसे पूरा करने में काफी अंतर होता है. लेकिन संकल्प पक्का हो तो पूरा होता है. संघ के स्वयंसेवक जब ऐसा काम करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है. पटना में एक विमान हादसे का जिक्र करते हुए मोहन भागवत बताया कि कैसे स्वयंसेवकों ने वहां पर काम किया था. उसकी सराहना की गई. अच्छा लगा. आज भी अच्छा लग रहा है.”

यह भी पढ़ें-  Anand Mohan Released: “रिहाई का फैसला गलत है, इस फैसले के खिलाफ हम करेंगे अपील”, आनंद मोहन की रिहाई पर बोलीं IAS जी कृष्णैया की बेटी

25 साल पहले देखा था सपना

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह संस्थान खोलने का सपना देखा था. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाला है. इस संस्थान में 470 बेड की क्षमता होगी. देश में पहली बार शिशुओं के लिए 125 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड बनाया गया है. यह संस्थान 60 एकड़ में फैला हुआ है और यह 10 मंजिला होने वाला है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

8 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

10 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

28 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

46 minutes ago