Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

Nagpur: राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन के मौके पर मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “सपना देखना और उसे पूरा करने में काफी अंतर होता है. लेकिन संकल्प पक्का हो तो पूरा होता है.”

Nitin GadKari

नितिन गडकरी ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन

Maharastra: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उद्घाटन किया है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अस्पताल का पूरा निरीक्षण भी किया. विदर्भ के क्षेत्र में खोले गए इस कैंसर अस्पताल से लोगों की काफी मदद होगी, क्योंकि इस क्षेत्र की जनसंख्या ज्यादा है. इस अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान यहां आने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें अपना नागपुर का दौरा रद्द करना पड़ा है. शाह के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे

‘सपना देखना और उसे पूरा करने में काफी अंतर होता है’

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन के मौके पर मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “सपना देखना और उसे पूरा करने में काफी अंतर होता है. लेकिन संकल्प पक्का हो तो पूरा होता है. संघ के स्वयंसेवक जब ऐसा काम करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है. पटना में एक विमान हादसे का जिक्र करते हुए मोहन भागवत बताया कि कैसे स्वयंसेवकों ने वहां पर काम किया था. उसकी सराहना की गई. अच्छा लगा. आज भी अच्छा लग रहा है.”

यह भी पढ़ें-  Anand Mohan Released: “रिहाई का फैसला गलत है, इस फैसले के खिलाफ हम करेंगे अपील”, आनंद मोहन की रिहाई पर बोलीं IAS जी कृष्णैया की बेटी

25 साल पहले देखा था सपना

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह संस्थान खोलने का सपना देखा था. राष्ट्रीय कैंसर संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाला है. इस संस्थान में 470 बेड की क्षमता होगी. देश में पहली बार शिशुओं के लिए 125 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड बनाया गया है. यह संस्थान 60 एकड़ में फैला हुआ है और यह 10 मंजिला होने वाला है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest