Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

श्योपुर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 26 से अधिक घायल, कई गंभीर ग्वालियर रेफर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 26 से अधिक लोग घायल हो गए.

Madhya Pradesh News

मनोज चौबे/श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर के विजयपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (tractor trolley) पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 26 से अधिक लोग घायल हो गए. सभी लोग भात कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. कई घायलों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है. चलिए जानते है पूरा मामला:

कैसे हुआ हादसा? (Sheopur accident case)

यह हादसा विजयपुर के गैस गोदाम के पास हाईवे पर हुआ, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भात कार्यक्रम के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया. ट्रॉली के नीचे दबने से चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

घायलों की स्थिति

घटना के बाद सभी घायलों को विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर (Gwalior referred patients) किया गया है, जबकि अन्य का इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, यह परिवार बेटे और बेटी की शादी के लिए भात मांगने जा रहा था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने पूरी खुशियों को मातम में बदल दिया. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.

पुलिस जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही विजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है.

यह भी पढ़े: मेरठ में वक्फ की 1000 करोड़ की जमीन पर डाका! जिया अब्बास और अली जैदी समेत कई दिग्गजों पर FIR दर्ज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital