देश

Snowfall In India: इन राज्‍यों में हो रही जमकर बर्फबारी, कहीं फ्लाइट्स कैंसिल…कहीं हाईवे हुए बंद, ट्रेनें भी रद्द

Snowfall in manali 2024: सर्दियों के सीजन में उत्‍तर-मध्‍य भारत में ठंड कम हुई, लेकिन उत्‍तरी राज्‍यों में जोरदार बर्फबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में भी रविवार को पहाड़ों से खूब बर्फ झड़ी. खराब मौसम के चलते कहीं फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं तो कहीं हाईवे बंद हो गए. उच्‍च पर्वतीय इलाकों में आवाजाही पूर्णत: बाधित हो गई. 7 ट्रेनें भी रद्द हुई हैं.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने उत्‍तरी राज्‍यों में हो रही बर्फबारी की तस्‍वीरें और वीडियो जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि आज रामबन में लैंडस्लाइड की वजह से श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही श्रीनगर से जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. 7 ट्रेनें भी रद्द हैं.

यहां तस्‍वीरों में आप देख सकते हैं कि उत्‍तर भारतीय राज्‍यों में किस तरह बर्फबारी हो रही है. हिमाचल के मनाली, किन्नौर, धर्मपुर, कुफरी और केलांग में बर्फबारी की वजह से 500 से ज्यादा सड़कें बंद हैं.

कई इलाकों में बिजली-पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-NCR में रविवार सुबह तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी को भी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी का असर देखा गया है. वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल (5 फरवरी) ओले गिरने का अलर्ट है.

यह भी पढिए- रामनवमी से पहले दिल्ली में ठंड ने बरपाया कहर, पारा पहुंचा 4 डिग्री, माउंट आबू में जमी बर्फ

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

10 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

1 hour ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

1 hour ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

1 hour ago