देश

Sushil Modi Passed Away: बिहार के पूर्व डिप्टी सुशील मोदी नहीं रहे, दिल्ली AIIMS में निधन, कैंसर से पीड़ित थे

Sushil Kumar Modi Passed away: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी नहीं रहे. आज (13 मई की रात) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया. लंबे समय से उनके गले में दिक्कत थी. वे गले के कैंसर से पीड़ित थे.

कुछ दिनों पहले ही सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने X.com पर कैंसर की पुष्टि की थी. उन्होंने लिखा था— “पीएम नरेंद्र मोदी को सूचना दे दी गई है, लिहाजा हम लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नहीं रहेंगे.”

भाजपा के नेता गमगीन

सुशील मोदी के निधन पर उनकी पार्टी के नेता शोक-संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं. बिहार में उनके करीबी नेता नेता रविशंकर प्रसाद ने X पर कहा, “बिहार और भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मेरे स्नेहिल बड़े भाई सुशील मोदी का निधन बहुत ही दु:खद है. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और भाजपा के विस्तार में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी. उनका असमय निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं. यह उनके जाने का समय नहीं था. मेरी बहुत विनम्र श्रद्धांजलि!”

दिल्ली एम्स के मुताबिक- 72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी ने आज दिल्ली एम्स में ही आखिरी सांस ली. वह पिछले 7 महीने से कैंसर से जूझ रहे थे.

पीएम मोदी ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- “पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है. बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं.”

‘उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “हमारे परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील मोदी का निधन हो गया है. यह हम सभी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. बिहार भाजपा और बिहार को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को भाजपा और बिहार कभी नहीं भूलेगा. इस कठिन समय में उनके परिवार और उनको चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएँ.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

9 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

11 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

18 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

35 minutes ago