Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टैरिफ की बर्फ पिघलेगी? ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर लंबी बात, बड़ी ट्रेड डील के संकेत

Donald Trump Modi Phone Call: वैश्विक स्तर पर भारी हलचल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी.

Donald Trump Modi Phone Call

Donald Trump Modi Phone Call: वैश्विक स्तर पर भारी हलचल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. यह जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी. बताया जा रहा है कि यह बातचीत भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता पर जमे बर्फ को हटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

सर्जियो गोर भारत में अमेरिका और दक्षिण व मध्य एशिया के विशेष एंबेसडर हैं. उन्होंने इस संबंध में ट्वीटर पर जानकारी साझा करते हुए “STAY TUNED” लिखा.

सर्जियो गोर ने पोस्ट की तस्वीरें

अमेरिकी राजदूत ने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने अभी-अभी बातचीत की. सर्जियो गोर ने इस दौरान दोनों की हाथ मिलाते तस्वीर भी पोस्ट की.

बता दें कि, करीब एक साल पहले दोनों देशों के नेताओं ने आखिरी बार फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी बदलाव आया. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाकर रिश्तों में काफी खटास ला दिया.

जल्द ही होने वाली है अच्छी डील

हालांकि दावोस में जब ट्रंप से मोदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनके बेहद करीबी दोस्त हैं. जल्द ही भारत के साथ उनकी अच्छी डील होने वाली है.

ये भी पढ़ें- 13 साल की नाबालिग और ट्रंप की अय्याशी! एपस्टीन फाइल्स के उन पन्नों की कहानी, जिन्हें रोकना चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत से पहले ही ट्रंप ने इंडिया गेट की तस्वीर पोस्ट करते हुए तारीफ की. उन्होंने खुद की और पीएम मोदी की तस्वीर इंडिया गेट के सामने पोस्ट करते हुए लिखा, भारत का खूबसूरत विजय द्वार, हमारा वाला उन सबमें सबसे ग्रेट होगा.

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है. जिसमें 25 प्रतिशत रेसीप्रोकल टैरिफ और 25 प्रतिशत रूस से तेल खरीदने को लेकर है. भारत ने हमेशा से ट्रंप के लगाए गए टैरिफ पर नाराजगी जाहिर की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital