Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP बनाएगी इतिहास, जीतेगी इतनी सीटें, इस दिग्गज नेता ने किया बड़ा दावा

Jitin Prasad: जितिन प्रसाद ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार, ये सभी कानून के हिसाब से काम करते हैं जो कानून का उल्लंघन करेगा.

जितिन प्रसाद (फोटो फाइल)

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. हर राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने भी बड़ा दावा किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी यूपी समेत पूरे देश में इतिहास रच सकती है. बता दें कि जितिन प्रसाद यूपी में लोक निर्माण विभाग में मंत्री हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी इस बार फिर से पीएम मोदी की अगुवाई में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. इसके अलावा उन्होंने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी जीत का दावा करते हुए कहा कि यहां उनकी पार्टी पीएम मोदी और राज्यों के नेताओं, कार्यकर्ताओं की अगुवाई में बड़ी जीत दर्ज करेगी.

जितिन प्रसाद ने आगे कहा कि बीजेपी को जनता का हमेशा से आशीर्वाद मिलता आया है और इस बार भी पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों में बीजेपी का परचम लहराएगा. जनता ने मन बना लिया है. आगे ये और बढ़ेगा और 2024 में तीन 300 सीटों का आंकड़ा पार होगा.

सांसद और विधायकों की मांगे पूरी हुईं

बता दें कि जितिन प्रसाद शनिवार ने बस्ती जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बस्ती हमारे लिए काफी मायने रखता है. सांसद और विधायक ने विभाग से जो मांगे की है लोक निर्माण विभाग से उन पर काम किया जा रहा है. सभी सड़कों को जहां चौड़ीकरण की जरुरत है, जहां पुल है, जितनी भी सड़के क्षतिग्रस्त हुई हैं. वहां रात दिन लग कर लोक निर्माण विभाग काम कराएगा.

सीएम गहलोत पर हमला

जितिन प्रसाद ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार, ये सभी कानून के हिसाब से काम करते हैं जो कानून का उल्लंघन करेगा. उस पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि राज्यस्थान में जांच एजेंसी ईडी ने सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव से पहले समन जारी किया था. जिसके बाद सीएम गहलोत ने हमला बोलते हुए कहा था कि आज देश की सड़कों पर कुत्तों से ज्यादा ईडी वाले घूमते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital