Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rampur News: आजम खान को एक और झटका, रामपुर पब्लिक स्कूल सील, कैबिनेट ने लीज को किया निरस्त

Rampur: जौहर शोध संस्थान को आजम खान ने ₹100 प्रति वर्ष के हिसाब से सपा सरकार में 99 साल के लिए लीज पर लिया था.

Rampur: सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनके स्कूल पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बल और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में स्कूल को सील किया गया है. इस स्कूल का नाम रामपुर पब्लिक स्कूल है. ये स्कूल आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता था और जौहर शोध संस्थान की बिल्डिंग में चल रहा था. हाल ही में कैबिनेट से इसकी लीज को निरस्त कर दिया गया था. इसी के साथ अल्पसंख्यक विभाग ने 15 दिन के अंदर बिल्डिंग खाली करने का निर्देश देते हुए नोटिस भी थमाया था. नोटिस का समय पूरा होने के बाद ही स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई है.

इस भवन की लीज़ को योगी सरकार द्वारा निरस्त करने के बाद प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की बिल्डिंग और जमीन को खाली करने का नोटिस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी किया गया था. इस नोटिस में 15 दिन की मोहलत दी गई थी और 15 दिन में ही इसको खाली करना था. यह नोटिस 15 फरवरी को भेजी गई थी.

बता दें कि रामपुर में जेल रोड स्थित जौहर शोध संस्थान के सरकारी भवन को सपा सरकार में आजम खान की जौहर ट्रस्ट को ₹100 वार्षिक लीज पर दे दिया था, लेकिन इसकी लीज को योगी सरकार ने निरस्त कर दिया है. जानकारी के मुताबिक जौहर शोध संस्थान की इमारत करीब 20 करोड़ की लागत से बनी हुई है और यह जौहर शोध संस्थान 13000 वर्ग मीटर में बना हुआ है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: साबरमती जेल में बंद माफिया करता था व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट, माफिया के करीबियों के घरों पर PDA ने चस्पा किया नोटिस

चार सदस्यीय कमेटी ने सौंपी थी रिपोर्ट

इस मामले में उप जिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा अल्पसंख्यक विभाग को एक पत्र जारी हुआ है, जिसमें कि संस्थान द्वारा अनियमितता के कारण उसकी लीज़ निरस्त कर दिया गया था. इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा 4 सदस्य कमेटी का गठन किया था. 4 सदस्य कमेटी ने निर्णय लेकर रिपोर्ट सौंपी थी, इसी के बाद संस्थान के प्रबंधक को एक नोटिस जारी किया गया था. 15 फरवरी को नोटिस दे दिया था जिसमें उनको 15 दिन का समय जमीन खाली करने के लिए दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital